फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: फंदे पर झूली नवविवाहिता, घर में लटकी देखी पत्नी की लाश तो पति के उड़ गए होश; फॉरेंसिक टीम बुलाई

Mon, 25 May 2026 03:30 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में 26 वर्षीय प्रीति उर्फ बेबी की लाश घर में लोहे के एंगल पर चुन्नी से फंदे पर लटकती हुई मिली। मृतका के पति धर्मेंद्र पासवान ने सुबह लाश देखी, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली थी और धर्मेंद्र से प्रेम विवाह कर यहां रह रही थी।
विज्ञापन
कोरबा में सनसनीखेज घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानिकपुर चौकी क्षेत्र के कृष्णा नगर बस्ती में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां 26 वर्षीय प्रीति उर्फ बेबी की लाश घर पर लोहे के एंगल से चुन्नी के फंदे पर लटकती मिली। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


यह घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है। मृतिका के पति धर्मेंद्र पासवान ने सुबह अपनी पत्नी को फंदे पर लटका देखा। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने प्रीति को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। उसे तुरंत एंबुलेंस से जिला मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 

सूचना मिलने पर मानिकपुर चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी ली और आगे की कार्रवाई शुरू की। रविवार देर शाम होने के कारण पुलिस ने कमरे को सील कर दिया था। सोमवार सुबह से इस मामले में अगली कार्रवाई शुरू की गई है।
विज्ञापन


मृतिका प्रीति उर्फ बेबी बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गौरेया थाना तुर्की की निवासी थी। धर्मेंद्र पासवान ने अपनी पहली पत्नी को छोड़कर प्रीति से दूसरा प्रेम विवाह किया था। वे पिछले कुछ साल से कृष्णा नगर में राजेंद्र मिंज के किराए के मकान में रह रहे थे। धर्मेंद्र अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रहता है और बालको विद्युत संयंत्र में ठेकेदारी का काम करता है।

मानिकपुर चौकी पुलिस ने मृतिका के परिजनों से संपर्क किया। पता चला कि प्रीति की माता नहीं हैं और पिता भी प्रेम विवाह कर भाग गए हैं, वे आना नहीं चाहते। कोरबा नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि यह नवविवाहित मामला है। तहसीलदार के समक्ष पंचनामा और बयान की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मौत के कारणों के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञ दल को भी बुलाया है ताकि परिस्थितियां स्पष्ट हो सकें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें