प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश भर मे लगभग 16 लाख से अधिक परिवार ऐसे हैं जिनको पिछले 4 वर्षों मे आवास हेतु धनराशि का आवंटन होना था लेकिन भूपेश बघेल सरकार द्वारा राज्यांश न दिये जाने के कारण ऐसे सभी परिवार अपने स्वयं के पक्के मकान से वंचित होकर टूटे फूटे, झोपड़ीनुमा घर मे या सर पे छत के बिना कठिन परिस्थितियों मे जीवन यापन करने को मजबूर हैं।
इस लड़ाई को निर्णायक स्वरूप देते हुए, प्रदेश मे सत्ता परिवर्तन की अलख जगाने 15 मार्च को भारतीय जनता पार्टी एक बड़ा आंदोलन करने जा रही है। प्रदेश भर से हजारों की संख्या मे कार्यकर्ता और आवास से वंचित आम जनता राजधानी रायपुर पहुंचकर विधानसभा रोड मे हल्ला-बोल कर जंगी प्रदर्शन करेगी और विधानसभा का घेराव कर छत्तीसगढ़ के इतिहास का अब तक सबसे बड़ा प्रदर्शन करेगी।
संगठन के सभी कार्यकर्ता घर- घर जाकर इस आंदोलन में शामिल होने आम लोगों को न्यौता दे रहे हैं। सैकड़ों स्थानों पर दीवार लेखन और पोस्टर इत्यादि लगाकर भी इस आंदोलन को जन आंदोलन बनाया जा रहा है। मोर्चा, प्रकोष्ठ सहित सभी को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गयी है। जनप्रतिनिधि भी जनता के बीच जाकर उनका समर्थन इस आंदोलन के लिये मांग रहे हैं।