फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: खनिज माफियाओं पर बड़ा शिकंजा! रेत-गिट्टी की तस्करी में 9 वाहन जब्त, पूरे जिले में चला अभियान

Tue, 28 Jul 2026 09:24 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

Chhattisgarh News: कोरबा जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग ने विशेष अभियान चलाकर 9 वाहनों को जब्त किया है। कार्रवाई में रेत, गिट्टी और ईंट का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर, टीपर और हाइवा पकड़े गए।
विज्ञापन
जब्त किए गए वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर लगाम लगाने के लिए खनिज विभाग ने मंगलवार को बड़ा अभियान चलाया। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश और उप संचालक खनिज प्रशासन के मार्गदर्शन में जिलेभर में विशेष जांच अभियान चलाकर कुल 9 वाहनों को जब्त किया गया।

विज्ञापन


अलग-अलग क्षेत्रों में खनिज उड़नदस्ता टीम की दबिश
खनिज उड़नदस्ता दलों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई की। इस दौरान सीतामढ़ी क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करते हुए 2 ट्रैक्टर पकड़े गए। वहीं बरमपुर में 1 टीपर से रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा था, जिसे भी जब्त किया गया।

राताखार में सबसे बड़ी कार्रवाई, हाइवा और टीपर पकड़े
राताखार क्षेत्र में विभाग की टीम ने विशेष कार्रवाई करते हुए गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे 2 हाइवा और रेत लेकर जा रहे 1 टीपर को पकड़ा। इसी तरह कुसमुंडा क्षेत्र में ईंट का अवैध परिवहन करते 2 ट्रैक्टर और कटघोरा में रेत का अवैध परिवहन कर रहे 1 ट्रैक्टर को जब्त किया गया।
विज्ञापन


9 वाहनों पर कार्रवाई, थानों में रखे गए जब्त वाहन
अभियान के दौरान कुल 9 वाहनों पर कार्रवाई की गई। सभी जब्त वाहनों को सिटी कोतवाली थाना, सर्वमंगला पुलिस चौकी, कुसमुंडा थाना, दर्री थाना और खनिज जांच चौकी कटघोरा की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ रखा गया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई संबंधित थानों और खनिज विभाग द्वारा की जाएगी।

अवैध खनन से राजस्व नुकसान रोकना उद्देश्य
खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध खनन पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना, अवैध उत्खनन और परिवहन पर नियंत्रण स्थापित करना तथा शासकीय राजस्व की हानि को रोकना है।

नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
विभाग ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957, छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 और अन्य वैधानिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण में शामिल लोगों की पहचान कर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: बस्तर के जंगलों की अब 'थर्मल ड्रोन' से होगी निगरानी: रात के अंधेरे में भी शिकारी और तस्करों पर रहेगी पैनी नजर

खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप
अधिकारियों का कहना है कि पिछले कुछ समय से खनिज विभाग की लगातार कार्रवाई के कारण जिले में सक्रिय खनिज माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग दिन और रात औचक जांच कर रहा है, ताकि कोई भी व्यक्ति नियमों को ताक पर रखकर खनिज का अवैध कारोबार न कर सके।
विज्ञापन


अवैध खनन की सूचना देने की अपील
खनिज विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि कहीं भी अवैध खनन या परिवहन की जानकारी मिलने पर तुरंत विभाग को सूचित करें। विभाग ने चेतावनी दी है कि अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें