फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: सुकमा में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 1 करोड़ से अधिक का 223 किलो गांजा समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

Tue, 28 Jul 2026 09:24 PM IST
जगदलपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा

सार

सुकमा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे 'आगाज़ – नशे के विरुद्ध अभियान' के तहत कोन्टा थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन
सुकमा में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुकमा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे 'आगाज़ – नशे के विरुद्ध अभियान' के तहत कोन्टा थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 223.020 किलोग्राम अवैध गांजा, फर्जी नंबर प्लेट लगी क्रेटा कार, तीन मोबाइल फोन, नकद राशि एवं अन्य सामग्री जब्त कर राजस्थान के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत ₹1 करोड़ 11 लाख 50 हजार तथा कुल जब्त संपत्ति का मूल्य ₹1 करोड़ 27 लाख 26 हजार 600 रुपये आंका गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई 2026 की रात करीब 2 बजे विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा के मलकानगिरी से एक सफेद रंग की क्रेटा कार में भारी मात्रा में गांजा भरकर मोटू पुल होते हुए कोन्टा मार्ग से राजस्थान के भीलवाड़ा ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कोन्टा थाना पुलिस ने कृष्ण मंदिर चौक, वार्ड क्रमांक-5 ढोंढरा में नाकाबंदी कर वाहन की घेराबंदी की।

सुबह करीब 9:30 बजे संदिग्ध क्रेटा कार को रोककर तलाशी लेने पर उसमें 110 पैकेट गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर गांजे का कुल वजन 223.020 किलोग्राम पाया गया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान दुर्गा शंकर खारोल (19 वर्ष), मनीष खारोल (21 वर्ष) और रामदेव खारोल (23 वर्ष) निवासी भीलवाड़ा (राजस्थान) के रूप में हुई।
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस ने यह भी पाया कि वाहन पर लगी OD-02-AX-7858 नंबर प्लेट फर्जी थी। इंजन और चेसिस नंबर की जांच में कार का वास्तविक पंजीयन नंबर RJ-02-CF-1159 निकला। आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे मलकानगिरी से गांजा खरीदकर राजस्थान में ऊंचे दाम पर बेचने के लिए ले जा रहे थे और पुलिस की नजर से बचने के लिए फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, नकद राशि और अन्य दस्तावेज भी जब्त किए हैं। इस मामले में थाना कोन्टा में अपराध दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(ii)(C), 29 सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस अब गांजे के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की गहन जांच कर रही है। सुकमा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें