फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba News: स्वास्थ्य शिविर से लौटते समय युवकों ने जमकर की मारपीट, डॉक्टर की शिकायत पर मामला दर्ज

Mon, 29 Dec 2025 03:11 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले के गेवरा क्षेत्र में सीएसआर स्वास्थ्य शिविर के दौरान लाइन में खड़े होने को लेकर हुए विवाद के बाद डॉक्टर अर्पण विश्वास पर चार लोगों ने हमला कर दिया। घटना में डॉक्टर घायल हुए। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गेवरा दीपका नेहरू शताब्दी अस्पताल के डॉ. अर्पण विश्वास पर सोमवार को जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की शिकायत डॉक्टर ने हरदीबाजार थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


नेहरू शताब्दी चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. कल्याण सरकार ने बताया कि ग्राम रलिया में सीएसआर के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया था। शिविर में डॉक्टरों और स्टाफ ने 138 मरीजों का उपचार कर दवाओं का वितरण किया। इसी दौरान इलाज के लिए पहुंचे गांव के ही रामनारायण पटेल को डॉक्टर ने लाइन में खड़े होकर उपचार कराने की बात कही, जिस पर उसने आपत्ति जताई और कथित तौर पर बाद में देख लेने की धमकी दी।

आरोप है कि शिविर समाप्त होने के बाद जब डॉक्टर, स्टाफ और एम्बुलेंसकर्मी वापस लौट रहे थे, तभी रामनारायण पटेल, नीरज पटेल और दो अन्य युवक वहां पहुंचे और डॉ. अर्पण विश्वास के साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट की। इस दौरान धक्का-मुक्की में डॉक्टर की आंख, सीने और पीठ में चोट आई। घटना के बाद डॉक्टर और स्टाफ किसी तरह खुद को बचाकर वहां से निकले और दीपका थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।
विज्ञापन


घटना से चिकित्सा कर्मियों में रोष और आक्रोश का माहौल है। एनसीएच अस्पताल के सीएमएस डॉ. कल्याण सरकार ने मानव संसाधन स्टाफ ऑफिसर गेवरा को भी इसकी लिखित शिकायत दी है। उन्होंने चिकित्सकों की सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें