फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: बढ़ते अपराध से चिंतित सांसद ज्योत्सना महंत ने उपमुख्यमंत्री को लिखा पत्र, 4 नई पुलिस चौकी खोलने की मांग

Fri, 03 Jul 2026 04:31 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले में चोरी, लूट और हत्या जैसी आपराधिक घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी से चिंतित कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री विजय शर्मा को पत्र लिखकर नई पुलिस चौकियां खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
korba
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले में चोरी, लूट और हत्या जैसी आपराधिक घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी से चिंतित कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री विजय शर्मा को पत्र लिखकर नई पुलिस चौकियां खोलने की मांग की है। सांसद ने पत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया है।

विज्ञापन


सांसद महंत ने पत्र में कहा कि कोरबा जिले में आपराधिक गतिविधियां चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई हैं। चोरी, डकैती, हत्या, लूटपाट, आगजनी के साथ-साथ डीजल चोरी और कोयला चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इन वारदातों के कारण आम नागरिकों में असुरक्षा की भावना गहरा गई है। लोग दिन में भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे। अपराधियों के हौसले बुलंद होने से कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

सांसद ने उपमुख्यमंत्री से मांग की है कि पुलिस की पकड़ और गश्त बढ़ाने के लिए जिले में नई पुलिस चौकियों की स्थापना की जाए। उन्होंने ग्राम छुरी, कोरबी (चतुरा), पिपरिया (पसान) तथा पाली-पोड़ी क्षेत्र में नई पुलिस चौकियों की स्वीकृति देने का अनुरोध किया है। इन क्षेत्रों में औद्योगिक और खनन गतिविधियां ज्यादा हैं, साथ ही आबादी भी घनी है। यहां पुलिस चौकी न होने से सूचना मिलने में देरी होती है और अपराधी आसानी से फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन


सांसद महंत का कहना है कि इन स्थानों पर चौकी खुलने से रात्रि गश्त तेज होगी, पेट्रोलिंग बढ़ेगी और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण लग सकेगा। इससे स्थानीय लोगों का पुलिस पर भरोसा भी बढ़ेगा। सांसद ने अपने पत्र की प्रतिलिपि छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक और कोरबा पुलिस अधीक्षक को भी भेजी है, ताकि आवश्यक कार्रवाई समय पर हो सके। हाल ही में जिले में नशे में धुत ट्रेलर-बस चालकों के हादसे और सीएसईबी चौक पर मौत की घटना के बाद से ही नागरिक लगातार पुलिस बल बढ़ाने की मांग कर रहे थे। अब देखना होगा कि राज्य सरकार सांसद की इस मांग पर कितनी जल्दी संज्ञान लेकर कोरबा की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें