फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में बाल विवाह मुक्ति अभियान: सांसद ज्योत्सना महंत ने रथ को दिखाई हरी झंडी, जागरूकता के लिए करेगा भ्रमण

Sun, 22 Feb 2026 12:42 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में सांसद ज्योत्सना महंत ने बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रथ का उद्देश्य जिले को बाल विवाह मुक्त बनाना है। 
विज्ञापन
कोरबा में बाल विवाह मुक्ति अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में रविवार को सांसद ज्योत्सना महंत ने बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रथ का उद्देश्य कोरबा को बाल विवाह मुक्त बनाना है। बाल विवाह मुक्ति रथ प्रचार प्रसार के माध्यम से जिले में बाल विवाह रोकने का संदेश देगा। इस पहल को लेकर उन्होंने अपना सहयोग और सहमति प्रदान की।

विज्ञापन


बाल विवाह मुक्ति रथ को भ्रमण के लिए मां सर्वमंगला मंदिर ले जाया गया, जहां पुजारी ने विधिपूर्वक पूजा अर्चना कर रथ को कोरबा जिले की अन्य ग्राम पंचायतों के लिए रवाना किया।

सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि बाल विवाह रोकना एक अच्छी पहल और महत्वपूर्ण प्रयास है। वर्तमान समय में विवाह के लिए लड़की की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और युवक की 21 वर्ष होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि बेटियों को कम उम्र में शादी करने के बजाय पढ़ाई करनी चाहिए, ताकि वे सही उम्र में विवाह करें। तब तक दोनों साक्षर हो जाएंगे और उन्हें सभी प्रकार का ज्ञान होगा। बेटियां आने वाले समय में समाज की निर्माता हैं।
विज्ञापन


बाल विवाह रोकने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एक टीम तैयार की गई है, जो शहर और ग्रामीण दोनों स्तरों पर कार्य कर रही है। बाल विवाह रोकने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक ध्यान दिया जा रहा है, क्योंकि वहां ऐसे मामलों की संख्या अधिक सामने आती है। विभाग द्वारा शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें