कोरबा के सीतामढ़ी क्षेत्र में हुई एक घटना में टवेरा चालक से तीन युवकों ने मारपीट करने के साथ लूटपाट की और भाग गए। चालक ने किसी तरह खुद की जान बचाई। कोतवाली पुलिस को उसने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। पुलिस हुलिया के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ कर रही है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन चांपा के नजदीक रहने वाला राजकुमार पेशे से ड्राइवर है। वह अपनी भाभी को जमनी पाली में छोड़ने के बाद चांपा जाने के लिए निकला था। रास्ते में खड़े बाइक सवार तीन युवकों ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। शनि मंदिर मार्ग पर बदमाशों ने उससे मारपीट की और मोबाइल के अलावा नगदी रुपए लूट 37सौ लूट लिए। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।