फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: रेत तस्करों के अड्डे पर विधायक का छापा, तहसीलदार को बुलाकर हाइवा और पोकलेन मशीन कराई जब्त

Wed, 14 May 2025 07:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले के ग्राम पंचायत मोहरा के आश्रित ग्राम झींका में अवैध रेत खनन की सूचना मिलने पर रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया ने कड़ी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
रेत तस्करों के अड्डे पर विधायक का छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के ग्राम पंचायत मोहरा के आश्रित ग्राम झींका में अवैध रेत खनन की सूचना मिलने पर रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया ने कड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने मौके पर पहुंचकर अवैध रेत खनन और भंडारण का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। विधायक ने तहसीलदार के माध्यम से एक हाइवा और एक चैन माउंट पोकलेन मशीन जब्त की है। उन्होंने खनिज विभाग को सख्त चेतावनी दी है कि यदि अगली बार इस तरह की शिकायत मिली तो सीधे जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने अवैध खनन पर नाराजगी जताई और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की उन्होंने बताया कि रात-दिन धड़ल्ले से ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपर गुजरने से गांव की सड़कें तबाह हो गई हैं और पुल-पुलियों में दरारें आ गई हैं विधायक ने कहा कि इस पूरे प्रकरण की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों व खनन माफियाओं पर FIR दर्ज कराई जाएगी।उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि गांव की सड़कों और पुल-पुलियों की मरम्मत भी शीघ्र कराई जाएगी।

बताया जा रहा है कि काफी लंबे समय से रेत का अवैध कारोबार चल रहा है छोटे से लेकर बड़े लोग इसमें शामिल है आखिर इन लोगों पर किन का संरक्षण है और किन का हाथ है यह बताने वाली बात नहीं है जिले के संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी सभी जानते हैं। जिले के कई थाना चौकिया के सामने से ट्रिपर और ट्रैक्टर लेकर गुजरते हैं लेकिन उन पर कार्यवाही और पूछताछ किसी भी विभाग के द्वारा नहीं किया जाता। ट्रैक्टर और ट्रिपर पर जो वाहन चालक होते हैं उनका भी लाइसेंस की जांच नहीं होती कि वह बालिग है की नाबालिक है। सड़क पर बेखौफ होकर बेधड़क रेत परिवहन किया जा रहा है वाहनों की रफ्तार इतनी तेज रहती है कि कई बार हादसे हो चुके हैं आगे भी होने की संभावना है। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी रेत का अवैध कारोबार खूब फल फूल रहा है। जिन पर नजर रखने की जिम्मेदारी आखिर किसकी है यह समझ से परे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें