फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म: मासूम की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोग, नाबालिग आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

Mon, 24 Jul 2023 08:56 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसके बाद लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
Korba News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसके बाद लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि पांच साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी इस दौरान मोहल्ले में रहने वाला 14 साल का लड़का उसे घूमाने ले जाने के लिए जिद्द करने लगा। लेकिन बच्ची ने मना कर दिया, उसके बाद बच्ची को डेम भरा पानी दिखाने और पैसा देने के बहाने से आरोपी अपने साथ ले गया। 

विज्ञापन


जिसके बाद बस्ती में ट्रांसफार्मर के पास पीछे रास्ते पर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वही खेल रहे अन्य बच्चों की नजर उस पर पड़ी। इस दौरान मासूम बच्ची चीख-पुकार और रो रही थी। इसकी जानकारी दूसरे बच्चों ने मासूम के परिजनों को दी। जब परिजन पहुंचे तो बच्ची का रो रोकर बुरा हाल था। वहीं हैवान लड़का परिजनों को देखते ही भाग गया। परिजन बच्ची को लेकर दर्री थाना पहुंचे। जहां पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी की तलाश में शुरू की और उसे पकड़ लिया।

दर्री थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस रोहित शाह ने बताया कि घटना के सूचना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की और आरोपी को पकड़ लिया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें