फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में एयर गन लेकर पहुंचा पति, शिकायत पर पति समेत मामा गिरफ्तार

Sat, 27 Jun 2026 07:18 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत हंड्रेड बेड कॉलोनी में पूर्व पत्नी को एयर गन दिखाकर धमकाने और विवाद करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित उसके मामा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
korba
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत हंड्रेड बेड कॉलोनी में पूर्व पत्नी को एयर गन दिखाकर धमकाने और विवाद करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित उसके मामा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि बिलासपुर निवासी सतीश कश्यप का अपनी पूर्व पत्नी से लिखा पढ़ी कर तलाक हो चुका है। इसके बावजूद वह महिला के हंड्रेड बेड कॉलोनी स्थित घर पहुंचा, जहां दोनों के बीच तलाक से जुड़े मुद्दे को लेकर विवाद शुरू हो गया।

विज्ञापन


विवाद के दौरान आरोपी ने महिला को डराने-धमकाने का प्रयास किया और अपने पास रखी एयर गन दिखाकर भय का माहौल बनाया। महिला की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पीड़िता चिकित्सा विभाग से जुड़ी हुई है वही उसके पिता ने बताया कि लड़का उसके मामा और उसकी मां आए हुए थे जहां वकील के पास लिखा पड़ी होने के बाद सभी अपने-अपने रास्ते चले गए फिर से युवक उसके घर पहुंचा जहां उसकी बेटी खुद को कमरे में बंद कर बैठी हुई थी उससे मिलने की जीद करने लगा। उसकी बेटी जब बाहर निकली तब उसने उसको जम के थप्पड़ मारा उसके बाद विवाद बढ़ गया। दोनों की 1 साल पहले ही लव मैरिज हुई थी इसके बाद विवाद शुरू हो गया। और उसकी बेटी उसके साथ घर पर रहती है।

जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी सतीश कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, घटना में सहयोग करने वाले उसके मामा को भी हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया है। सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें