आरोपी राज सिंह और मृतक बसंत कंवर
- फोटो : अमर उजाला
रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत भुलसीडीह गांव में बिना किसी वजह के हुए विवाद पर एक युवक की बुरी तरह पिटाई कर दी गई। सिर और सीने में आई गंभीर चोट के कारण युवक की मौत हो गई। पीड़ित पक्ष के द्वारा राजगामार पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
भुलसीडीह गांव में हुई इस घटना में एक परिवार ने अपने छोटे बेटे बसंत को खो दिया है। शाम 4 बजे लगभग घर पर था। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले राज सिंह कंवर घर के बाहर शराब के नशे में खड़ा हुआ था। इस दौरान बसंत घर से बाहर निकला। जिसके बाद राज सिंह कंवर ने लात मुक्का और डंडे से पीटना शुरू कर दिया। बसंत की चीख-पुकार सुन उसकी मां घर से बाहर निकली और चिल्लाने लगी कि मेरे बेटे बसंत को बचाओ बचाओ। लेकिन किसी ने नहीं सुनी। बेरहमी से राज सिंह कंवर सिर और सीने में डंडे से मारता रहा। जब बचाने पहुंची। उसके बाद युवक वहां से भाग गया। घर के बाकी सदस्य बाहर निकले और खून से लथपथ बसंत को जिला मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया। जहां उसकी हालत देख बिलासपुर रेफर कर दिया गया। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
मृतक की मां जमुना ने बताया कि आरोपी राज सिंह कंवर पड़ोसी दोनों बचपन के दोस्त हैं। राज सिंह के मां बाप कुछ साल पहले खत्म हो गए थे। इसके बाद से वह अकेला रहता था। घर आने पर उसे वह खाने-पीने और अच्छे से खातेदारी भी करती थी। लेकिन दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ कि उसने मेरे बेटे बसंत की पीट-पीटकर जान ले ली।