फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: सुशासन तिहार में बांकिमोंगरा नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष की अनोखी मांग, शराब दुकान में लगें CM के फोटो

Mon, 25 May 2026 03:09 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

सुशासन तिहार 2026 के तहत बांकिमोंगरा नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास ने आबकारी विभाग से अजीब मांग की है। उन्होंने शराब दुकानों में मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री का फोटो लगाने का आवेदन दिया है।
विज्ञापन
बांकिमोंगरा नगर पालिका की अनोखी मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुशासन तिहार 2026 के तहत बांकिमोंगरा नगर पालिका से आज एक अनोखा आवेदन सामने आया है। नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास ने आबकारी विभाग से यह मांग की है। उन्होंने शराब दुकानों में मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री का फोटो लगाने को कहा है।

विज्ञापन


आवेदन में दर्ज इस मांग ने खूब चर्चा बटोरी है। यह आवेदन सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। मधुसूदन दास का तर्क है कि राज्य के सभी कार्यों में मुख्यमंत्री और मंत्री का फोटो लगता है। इसी प्रकार सरकार को बड़ा राजस्व देने वाली इस योजना में भी फोटो लगाया जाना चाहिए। आवेदन में जिला कोरबा, बांकिमोंगरा नगर पालिका और वार्ड 7033003 मोंगरा अंकित है।

सुशासन तिहार 2026 छत्तीसगढ़ सरकार का एक अभियान है। इसका उद्देश्य जनता की समस्याओं और मांगों का निराकरण करना है। नागरिक इस अभियान के तहत अपनी मांग और शिकायत दोनों दर्ज करा सकते हैं। इस आवेदन में मांग से संबंधित विषय दर्ज किया गया है। लोग इसे सुशासन तिहार के तहत आई एक अनूठी मांग बता रहे हैं।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास ने अपने आवेदन पर हस्ताक्षर भी किए हैं। हालांकि, प्रभारी अधिकारी का नाम और हस्ताक्षर वाला हिस्सा अभी खाली है। शिविर की दिनांक भी दर्ज नहीं की गई है। आवेदन की स्थिति सुशासन तिहार के पोर्टल पर देखी जा सकती है। इस अभियान में एक फॉर्म में एक ही शिकायत दर्ज करने का नियम है। अब देखना होगा कि आबकारी विभाग इस अनोखी मांग पर क्या कार्रवाई करता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें