फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में दर्दनाक हादसा: स्कूल के बाहर सड़क पार कर रहे शिक्षक को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Wed, 05 Aug 2026 04:52 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

कोरबा के जेजरा गांव में स्कूल जा रहे शिक्षक अजय थवाईत की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मौत हो गई। एक बाइक सवार घायल हुआ, दूसरा फरार है। पुलिस जांच में जुटी है। ग्रामीणों ने स्कूल के पास स्पीड ब्रेकर और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की।

विज्ञापन
सड़क हादसे में शिक्षक की हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटघोरा विकासखंड के ग्राम जेजरा में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में शिक्षक की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जेजरा निवासी शिक्षक अजय थवाईत स्कूल जा रहे थे। उनकी पत्नी उन्हें स्कूल तक छोड़कर वापस लौट गई थीं। इसके बाद अजय थवाईत स्कूल के पास सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिक्षक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्कूल के शिक्षक और ग्रामीण भी अस्पताल पहुंच गए। पूरे गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन


पढ़ें:  छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ का AI मिशन, BEML प्लांट समेत कई प्रस्ताव मंजूर

हादसे में बाइक सवार एक युवक भी घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बाइक पर सवार दूसरा युवक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। कटघोरा पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण बाइक की तेज रफ्तार सामने आया है। पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक शिक्षक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि जेजरा स्कूल के पास अक्सर तेज रफ्तार वाहन गुजरते हैं। यहां स्पीड ब्रेकर और ट्रैफिक नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। उन्होंने प्रशासन से स्कूल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। शिक्षक अजय थवाईत के निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर है। परिजनों और स्कूल स्टाफ ने कहा कि एक समर्पित शिक्षक का इस तरह असमय चले जाना अपूरणीय क्षति है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें