फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा: मां की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर पाया बेटा, चूहामार दवा खाकर दे दी जान

Fri, 06 Feb 2026 07:23 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में हरदीबाजा थाना क्षेत्र के मोहरियामुड़ा में रहने वाले 19 वर्षीय विक्रम कुमार मनहर ने चूहामार दवा का सेवन कर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
korba
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में हरदीबाजा थाना क्षेत्र के मोहरियामुड़ा में रहने वाले 19 वर्षीय विक्रम कुमार मनहर ने चूहामार दवा का सेवन कर अपनी जान दे दी। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


मां के निधन से गहरा सदमा
यह घटना विक्रम के लिए अत्यंत हृदय विदारक रही, क्योंकि कुछ समय पूर्व ही उसकी 49 वर्षीय मां सिया बाई का बीमारी के कारण निधन हो गया था। मां की मृत्यु के सदमे को विक्रम बर्दाश्त नहीं कर सका और वह गहरे अवसाद में चला गया। बताया जा रहा है कि वह अक्सर गुमसुम रहता था और किसी से ज्यादा बात नहीं करता था। उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए परिजनों ने उसका डॉक्टरी इलाज भी शुरू करवाया था और दवाएं भी चल रही थीं, लेकिन वह अपनी मां की मौत के दुख से उबर नहीं पाया। शुक्रवार की सुबह उसने चूहामार दवा पी ली, जिसे वह जिला मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पारिवारिक पृष्ठभूमि और वर्तमान स्थिति
मृतक विक्रम के पिता गनपत लाल मनहर ने बताया कि उनके दो बेटियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है, और विक्रम उनका इकलौता पुत्र था। विक्रम बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। मां की मृत्यु के बाद से उसने कॉलेज जाना भी छोड़ दिया था और वह लगातार परेशान रहने लगा था। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने इस मामले में मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और आगे की जांच जारी है। इस दुखद घटना ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें