फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा: 11 साल की मासूम से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लोगों में नाराजगी

Thu, 05 Feb 2026 09:59 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा के बांगो थाना क्षेत्र में एक 11 वर्षीय मासूम के साथ पड़ोस के व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म की घटना सामने आई है, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
korba
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के बांगो थाना क्षेत्र में एक 11 वर्षीय मासूम के साथ पड़ोस के व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म की घटना सामने आई है, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


घटना का विवरण यह घटना तब हुई जब मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। पड़ोसी बुधराम मरकाम (42 वर्ष) उसे लकड़ी बीनने के बहाने पास की झाड़ियों में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने-चिल्लाने पर वह घर भागी और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता का इलाज और ग्रामीण आक्रोश 
मासूम बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आरोपी का पीड़ित परिवार से आना-जाना था और संबंध अच्छे बताए जा रहे थे, जिससे इस वारदात ने सभी को झकझोर दिया है।
विज्ञापन


जन जागरूकता अभियान 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि मासूम को लकड़ी बिनने के बहाने ले जाकर दुष्कर्म की घटना सामने आई है, जिस पर मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की गई है और आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर जिले भर के स्कूलों, कॉलेजों और ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बच्चों को 'गुड टच, बैड टच' और आत्मरक्षा के बारे में सिखाया जा रहा है। साथ ही, गांवों में सभाएं आयोजित कर लोगों को इस तरह की घटनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है, ताकि भविष्य में ऐसी वारदातों पर अंकुश लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें