फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार और रंजिश की खौफनाक वारदात: प्रेमिका के भाई ने प्रेमी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, तालाब में कूदकर बचाई जान

Mon, 16 Feb 2026 02:43 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में प्यार और रंजिश की एक दिल दहला देने वाली वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है। जहां प्रेमिका ने प्रेमी ने मिलने बुलाया। लेकिन वहां पहले से घात लगाए बैठे प्रेमिका के भाई ने युवक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।
विज्ञापन
korba
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेम प्रसंग में पागलपन और रंजिश की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। एक युवक को उसकी प्रेमिका ने मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन घात लगाए बैठे प्रेमिका के भाई ने उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आग की लपटों से घिरा युवक जान बचाने के लिए पास के तालाब में कूद गया।

विज्ञापन


घटना का विवरण और युवक की स्थिति मिली जानकारी के अनुसार, कनकी (थाना उरगा) निवासी विशु सारथी (21 वर्ष) का प्रेम प्रसंग जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कटओत की रहने वाली चांदनी नामक युवती से था। शनिवार शाम करीब पांच बजे चाँदनी ने विशु को अपने गांव बुलाया था। विशु को जरा भी अंदाजा नहीं था कि यह मुलाकात उसके लिए मौत का जाल साबित होगी। आरोप है कि जैसे ही वह वहां पहुंचा, लड़की के भाई ने उस पर हमला कर दिया और उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

तालाब में कूदकर बचाई जान 
आग की लपटों में घिरे विशु ने चीखते हुए पास के तालाब में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे पानी से बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, युवक बुरी तरह जल चुका है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। अस्पताल चौकी पुलिस ने पीड़ित युवक का बयान दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


तीन साल पुराना है प्रेम संबंध 
पीड़ित युवक विशु ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका चांदनी के साथ पिछले तीन साल से प्रेम संबंध चल रहा था। युवती ने उसे फोन करके मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन वहां उसके भाई ने यह खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें