खदान क्षेत्र के भू स्थापित रोजगार, मुआवजा बसाहट सहित मूलभूत सुविधाओं को लेकर त्रस्त हैं जिसको लेकर श्रम सेवा विस्थापित कामगार संगठन ने गेवरा बस्ती में कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की।
कोरबा में भूस्थापितों ने कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर का पुतला फूंका। खदान क्षेत्र के भू स्थापित रोजगार, मुआवजा बसाहट सहित मूलभूत सुविधाओं को लेकर त्रस्त हैं जिसको लेकर श्रम सेवा विस्थापित कामगार संगठन ने गेवरा बस्ती में कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
कामगार संगठन ने पूर्व में जिला प्रशासन को सौंपा था जिसमें उन्होंने गेवरा बस्ती में विधायक पुरुषोत्तम कंवर के पुतला दहन की चेतावनी दी थी भूविस्थापितों का आरोप है कि भूविस्थापित रोजगार मुआवजे के लिए दर-दर की ठोकर खा रहे हैं क्षेत्र की सड़कें बद से बतर हैं। हैवी बालस्टिंग, पेयजल, शिक्षा चिकित्सा के लिए लोग भटक रहे हैं वे अपना अधिकार पाने के लिए वर्षों से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन विधायक पुरुषोत्तम कंवर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।