फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: पीडीएस ट्रांसपोर्टर की कार का कांच तोड़कर ढाई लाख की उठाई गिरी, आरोपियों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद

Fri, 07 Mar 2025 05:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत निहारिका घंटाघर मुख्य मार्ग बुधवारी राम मंदिर के पास दिनदहाड़े उठाई गिरी का मामला सामने आए बताया जा रहा है कि बाइक सवार नकाबपोश दो युवकों ने घटना को अंजाम दिया है
विज्ञापन
कार का शीशा तोड़कर चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत निहारिका घंटाघर मुख्य मार्ग बुधवारी राम मंदिर के पास दिनदहाड़े उठाई गिरी का मामला सामने आए बताया जा रहा है कि बाइक सवार नकाबपोश दो युवकों ने घटना को अंजाम दिया है जहां इस घटना के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया और मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी ली।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि तुलसी नगर निवासी शैलेंद्र शर्मा पीडीएस ट्रांसपोर्टर है और शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे लगभग टीपी नगर स्थित आईडीबीआई बैंक में दो लाख रुपए निकाल कर निकला और बुधवारी घण्टा घर मुख्य मार्ग राम मंदिर के पास काम्प्लेक्स में उस दो लाख रुपये में से 50 हजार निकाल कर एक दुकानदार को देने गया बाकी डेढ़ लाख वह कर के डिग्गी के अंदर रखकर चला गया। इसके महज 2 मिनट बाद बाइक सवार दो युवक कार के पास पहुंचे और ड्राइवर सीट की और कांच तोड़कर डिग्गी के अंदर रख डेढ़ लाख रुपए लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी तब हुई जब वह ₹50000 देखकर वापस अपने कर के पास लौटा। इस घटना के बाद उसने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी जहां मौके पर मानिकपुर चौकी, सिविल लाइन थाना और सीएसईबी चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची जहां घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई।

घटना स्थल के ठीक सामने एक घर पर लगे सीसीटीवी फुटेज में दोनों युवकों की करतूत कैद हो गई जहां बाइक चलाने वाला युवक नकाबपोश था वही पीछे बैठा युवक हेलमेट पहना हुआ था। जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों को पकड़ने में जुट गई है। तुलसी नगर निवासी शैलेंद्र शर्मा की माने तो उसे लग रहा है कि बाइक सवार दोनों युवक बैंक से ही उसका पीछा करते आ रहे थे जहां कार खड़ी करने चंद मिनट में ही दोनों युवकों ने घटना को अंजाम दे डाला। इस मामले में मानिकपुर चौकी पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की जांच कार्रवाई शुरू कर दी है और बहुत जल्द दोनों आरोपियों को पकड़ लेने की बात कह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें