फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपका खदान में दर्दनाक हादसा: ड्राइवर की ड्यूटी पर मौत; परिजनों का हल्ला बोल; कंपनी पर लगाया गंभीर आरोप

Wed, 18 Mar 2026 01:42 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

दीपका खदान में एक कंपनी में कार्यरत ड्राइवर की ड्यूटी के दौरान अचानक गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों और साथी ड्राइवरों ने कंपनी मुख्य द्वार जाम कर दिया। परिवार का आरोप है कि मामले को दबाया जा रहा है।
विज्ञापन
एसईसीएल दीपका खदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसईसीएल दीपका खदान में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। कलिंगा कंपनी में कार्यरत एक युवा श्रमिक जुरखन जांगड़े की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद आज बुधवार सुबह से मृतक के परिजनों और साथी ड्राइवरों ने कंपनी का मुख्य द्वार जाम कर दिया है।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने खदान का काम प्रभावित किया है और न्याय की मांग पर अड़े हुए हैं। अण्डीकछार निवासी जुरखन जांगड़े (32 वर्ष) मंगलवार रात लगभग 9:30 बजे सेकंड शिफ्ट में कार्यरत था। वह अपनी चलती गाड़ी किनारे खड़ी करके नीचे उतरा और अचानक गिर पड़ा। मौके पर मौजूद अन्य ड्राइवरों ने देखा कि उसकी सांसें चल रही थीं, लेकिन हालत गंभीर थी। 

आरोप है कि कंपनी प्रबंधन को सूचना मिलने के बाद उसे एनसीएच अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि कंपनी के कुछ लोग घटना को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। परिवार पर मामले को रफा-दफा करने का दबाव बनाया जा रहा है। दीपका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों की ये हैं मांगें
परिजनों का कहना है कि उन्हें सांत्वना नहीं, बल्कि लिखित अधिकार चाहिए। वे नियमतः मुआवजा और परिवार के लिए व्यवस्थाएं लिखित रूप में देने की मांग कर रहे हैं। इसमें उचित आर्थिक मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को स्थायी रोजगार शामिल है। साथ ही, हादसे की निष्पक्ष जांच और कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों की समीक्षा की भी मांग की जा रही है।

प्रदर्शनकारियों ने दी चेतावनी
कलिंगा कंपनी का मुख्य द्वार पूरी तरह से जाम है। प्रदर्शनकारियों के भारी आक्रोश को देखते हुए खदान में काम बंद है। श्रमिक एकता और स्थानीय ग्रामीणों के समर्थन से आंदोलन उग्र होता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक प्रबंधन लिखित आश्वासन नहीं देता, तब तक शव को एनसीएच अस्पताल से उठाने नहीं दिया जाएगा। चक्काजाम भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें