फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्लाद बना ट्रक मालिक: चोरी के शक में ड्राइवर बंद कमरे में किया नंगा, फिर बेल्ट-लातों से बेरहमी से पीटा

Sat, 23 May 2026 04:19 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा के रेलवे स्टेशन के पास ट्रक मालिक विकास कुमार शर्मा समेत छह लोगों ने ड्राइवर धर्मेंद्र कुमार देवांगन को बंधक बनाकर कपड़े उतार दिए और बेल्ट, लात-मुक्कों से बुरी तरह पीटा। 
विज्ञापन
ट्रक मालिक ने दी काले पानी की सजा! - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रक की स्टेपनी चोरी के शक में गाड़ी मालिक ने अपने ड्राइवर को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि कोरबा के कोतवाली इलाके में ड्राइवर के कपड़े उतरवाकर अपमानित किया गया। उसे बेल्ट, लात-घूंसों और हाथ-मुक्का से मारकर घायल कर दिया गया।

विज्ञापन


पीड़ित ड्राइवर धर्मेंद्र कुमार देवांगन की शिकायत पर पोड़ी पुलिस ने जीरो में अपराध दर्ज किया है। यह मामला कोतवाली कोरबा को भेजा गया है। गाड़ी मालिक विकास कुमार शर्मा, मुकुल समेत 6 आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। धर्मेंद्र विकास कुमार शर्मा का 16 टायर ट्रक चलाता है। 22 अप्रैल 2026 की रात अज्ञात चोर ने ट्रक की स्टेपनी टायर चोरी कर ली थी।

धर्मेंद्र ने इसकी जानकारी मालिक विकास को फोन पर दी थी। विकास ने धर्मेंद्र को कोरबा बुलाया और 3 मई 2026 की सुबह रेलवे स्टेशन के पास एक कमरे में ले गए। वहां सहायक के साथ मिलकर स्टेपनी चोरी का आरोप लगाते हुए उसे गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने धर्मेंद्र के पूरे कपड़े उतारकर अपमानित किया और बेल्ट, हाथ-मुक्का, लात से बुरी तरह पीटा। उसके सिर, चेहरा, गर्दन, पीठ, पेट, दोनों हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन


मारपीट के बाद आरोपियों ने धमकाते हुए कहा कि 'छोटभैया बल्ले से तुम्हारी गाड़ी का नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई कर दूंगा' कहने पर छोड़ रहे हैं। फिर उसे बस स्टैंड के पास एक लॉज में रुकवाया गया। रात 1 बजे धर्मेंद्र ने अपनी पत्नी गंगा और बहनोई दिनेश को फोन कर घटना बताई। 05 मई की भोर में वह बस स्टैंड से घर पहुंचा और उसी दिन पोड़ी थाने में लिखित आवेदन दिया।

पुलिस उपाधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी ने जानकारी दी कि घटनास्थल कोतवाली क्षेत्र का है। इसलिए पोड़ी पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर डायरी कोतवाली भेजी है। कोतवाली पुलिस इस मामले की विवेचना कर रही है। पीड़ित ने सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। इस मामले में बयान दर्ज कराने पोड़ी एमसीबी से कोरबा कोतवाली आया था और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी से शिकायत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें