फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा: शारदा मोबाइल संचालक चेतन चौधरी गिरफ्तार, उपभोक्ता फोरम के वारंट पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

Fri, 13 Nov 2026 09:03 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

कोरबा के शारदा मोबाइल संचालक चेतन चौधरी को उपभोक्ता फोरम सरगुजा के गिरफ्तारी वारंट पर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
उपभोक्ता फोरम के वारंट पर शारदा मोबाइल संचालक कोर्ट में पेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के बड़े मोबाइल व्यापारी चेतन चौधरी को न्यायालय के आदेश पर गिरफ्तार किया गया है। उपभोक्ता फोरम सरगुजा ने उनके विरुद्ध गिरफ्तारी और जमानती वारंट जारी किए थे। कोतवाली पुलिस ने इन वारंटों के पालन में यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन


चेतन चौधरी की पहचान पावर हाउस रोड स्थित एसएस प्लाजा के शारदा मोबाइल संचालक के रूप में हुई है। सीएसपी कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि उपभोक्ता फोरम सरगुजा से थाना कोतवाली को आदेश मिला था। आदेश में चेतन चौधरी के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट का स्पष्ट उल्लेख था। उनके नाम पर एक जमानती वारंट भी लंबित था, जिसकी तामील आवश्यक थी। आदेश मिलते ही कोतवाली पुलिस ने टीम गठित कर चेतन चौधरी को हिरासत में लिया। थाने में कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुपालन में हुई है।

उपभोक्ता विवाद और वारंट
यह मामला एक उपभोक्ता विवाद से जुड़ा हुआ है। फोरम में इस प्रकरण की सुनवाई लंबे समय से चल रही थी। चेतन चौधरी लगातार न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे। कई बार नोटिस जारी होने के बावजूद पेश नहीं होने पर उपभोक्ता फोरम ने कड़ा रुख अपनाया। फोरम ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी और जमानती वारंट जारी किए थे।
विज्ञापन


पुलिस की जिम्मेदारी और व्यापारी वर्ग में हड़कंप
पुलिस ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ता फोरम के आदेशों का पालन कराना उनकी जिम्मेदारी है। इसी कड़ी में वारंट तामील की कार्रवाई की गई। आगे की वैधानिक कार्रवाई न्यायालय के निर्देशानुसार होगी। चेतन चौधरी के खिलाफ पहले भी एक शिकायत पर मामला दर्ज हो चुका है, जो न्यायालय में विचाराधीन है। लगातार विवादों में नाम आने और गिरफ्तारी के बाद शहर के व्यापारी वर्ग में हड़कंप मच गया है।

उपभोक्ता फोरम के वारंट पर शारदा मोबाइल संचालक कोर्ट में पेश

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें