फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा: कबाड़ी चोंरो के साथ मिलकर दे रहा था अंजाम, पिकअप में मोटरसाइकिल चोरी कर खपा रहे थे, दो पहुंचे जेल

Fri, 01 Aug 2025 08:15 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा  जिले में अवैध कबाड़ कारोबार और चोर गिरोह की करतूत एक बार फिर सामने आई है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा  जिले में अवैध कबाड़ कारोबार और चोर गिरोह की करतूत एक बार फिर सामने आई है। जहा चोरी का माल खरीदता था पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत पर दो आरोपियों को पकड़ा जिससे पूछताछ की गई तो एक बड़ा खुलासा हुआ उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी करने के लिए एक छोटा हाथी किराया में लिया हुआ था जहां घटना को अंजाम देने से पहले रेकी करते थे उसके बाद छोटा हाथी लेकर जाते थे और वाहन को माल वाहक में दिनदहाड़े लोड कर ले जाते थे जहां लोगों को लगता था कि वाहन खराब होगा। और उसे मोटरसाइकिल को लेकर राताखार स्थित एक कबाड़ दुकान में बेच रहे थे जहां कबड्डी मोटर साइकिल की कटिंग कर खपा रहा था। खुलासा तब हुआ जब मुड़ापार स्थित राजा मोटर गैरेज में मरम्मत के लिए खड़े दो मोटरसाइकिल खड़ी थी दुकान संचालक खाना खाने गया हुआ था वापस आने पर दोनो वाहन नही था।उसने इसकी शिकायत मानिकपुर चौकी पुलिस से की।

विज्ञापन


जांच शुरू की और इस मामले में संदेह के आधार पर दो युवकों गोपाल दास महंत (निवासी ढोडीपारा) एवं लक्ष्मण महंत (निवासी राताखार) को हिरासत में लिया गया उसने बताया कि एक दर्जन से अधिक मोटरसाइकिल चोरी कर कुख्यात सोनू कबाड़ी के पास  बेचा है जिसे काट कर कही खपा रहा है था। मानिकपुर चौकी में पदस्थ एएसआई अमर जायसवाल ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई चल जेल दाखिल कर दिया गया है वही सोनू कबड्डी फरार है जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने इस मामले में छोटा हाथी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है जिसने वाहन किराए पर चोरों को दे रखा था। चोट वाहन मालिक को महीने का 7 से 8 हजार दे रहे थे। शहर में कई ऐसे कबाड़ दुकान है जहाँ चोरी का माल खरीद कर खपाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें