कोरबा के मानिकपुर चौकी अंगर्गत बस्ती में एक पेंटर ने घर पर लोहे के एंगल में साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दिया।जहा सूचना पर पहुची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कार्यवाही शुरू की और परिजनों का बयान दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि वार्ड में ही रहने वाले भाजपा नेता सरजू नामक युवक ने मानिकपुर चौकी पहुच कर सूचना दिया कि 45 वर्षीय राकेश चौहान ने घर पर फांसी लगाकर जान दे दिया है पुलिस मौके पर पहुची और परिजनों का बयान दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि राकेश चौहान गुरुवार की रात खाना खा कर अपने कमरे में सोने चले गया शुक्रवार की सुबह जब उसके परिजन उठे तो फांसी के फंदे पर राकेश लटका हुआ था।
मानिकपुर चौकी में पदस्था सुदामा पाटले ने बताया कि राकेश की पत्नी 12 साल पहले उसे छोड़कर कहीं चली गई वह दूसरी शादी कर लेने की बात सामने आई जहां उसकी एक बेटी थी वह राकेश के साथ रहती थी। पिछले कुछ साल से उसके मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी जिसके कारण फांसी लगाकर जान देने की बात सामने आई है। आगे की जांच कार्यवाही की जा रही है। बताया जा रहा है कि राकेश चौहान शहर का नामी पेंटर था और बचपन से ही पेंटिंग करते आ रहा था शादी होने के बाद भी उसने अपने व्यवसाय से जोड़कर काम कर रहा था। राकेश चौहान की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी और गरीबी के कारण अपना इलाज भी नहीं कर पा रहा था उसकी एक बेटी है जो कक्षा नवी में पढ़ती है।