फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजी: कोरबा में सूने क्वार्टर में बड़ी चोरी, 4 से 6 लाख के सोने के जेवर लेकर फरार हुए चोर

Mon, 19 Oct 2026 06:44 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

कोरबा की एसईसीएल कॉलोनी में चोरों ने रिटायर्ड कर्मचारी के बंद क्वार्टर का ताला तोड़कर करीब चार से छह लाख रुपये के सोने के जेवर चुरा लिए। परिवार चार महीने से बिलासपुर में रह रहा था। मानिकपुर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
सूने क्वार्टर में 4-6 लाख की चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली थाना अंतर्गत मानिकपुर चौकी क्षेत्र की एसईसीएल कॉलोनी में चोरों ने एक सूने क्वार्टर को निशाना बनाया। रिटायर्ड एसईसीएल कर्मी के बंद क्वार्टर का ताला तोड़कर चोर करीब 4 से 6 लाख रुपये के सोने के जेवर लेकर फरार हो गए। घटना 18 अक्टूबर की दरमियानी रात की बताई जा रही है। मकान मालिक का परिवार पिछले चार महीने से बिलासपुर में रह रहा है। सुबह देखरेख करने वाली महिला के क्वार्टर पहुंचने पर चोरी का खुलासा हुआ। मानिकपुर चौकी पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, रामनगर निवासी एक महिला एसईसीएल कॉलोनी के बंगला नंबर डी-05 में सुषमा सिंह और बंगला नंबर डी-03 में प्रतिमा बिन्द के यहां झाड़ू-पोंछा का काम करती है। बंगला नंबर डी-03 प्रतिमा बिन्द का है। उनका परिवार एसईसीएल से सेवानिवृत्त कर्मचारी का परिवार है और पिछले चार महीने से बिलासपुर में रह रहा है। क्वार्टर खाली होने के कारण उसकी देखरेख की जिम्मेदारी काम करने वाली महिला को दी गई थी। महिला का बेटा रूपेन्द्र भारती पिछले 11 दिनों से डी-03 क्वार्टर में सो रहा था, लेकिन 18 अक्टूबर की रात वह वहां नहीं सोया था।

विज्ञापन


पढे़ं: राजनांदगांव गो-हत्या मामले में मुख्य आरोपी नागपुर से गिरफ्तार, अब तक 14 पकड़े गए

महिला ने पुलिस को बताया कि 18 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे वह पौधों में पानी डालने और लाइट चालू करने के बाद अपने घर चली गई थी। अगले दिन सुबह करीब 10:30 बजे जब वह डी-03 क्वार्टर पहुंची, तो मुख्य दरवाजे की कुंडी और ताला टूटा हुआ मिला। अंदर दोनों बेडरूम के ताले भी टूटे थे। अलमारी खुली पड़ी थी और कपड़े तथा सोने-चांदी के जेवरों के पैकेट जमीन पर बिखरे हुए थे। उसने तत्काल वीडियो कॉल के जरिए मकान मालिक को घटना की सूचना दी।

शुरुआत में बिखरे पैकेटों को देखकर दो से तीन लाख रुपये के जेवर चोरी होने का अनुमान लगाया गया था। इस संबंध में कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि एसईसीएल क्वार्टर में चोरी की शिकायत मिलने के बाद देखरेख करने वाली महिला से पूछताछ की गई थी। महिला ने शुरुआत में दो से तीन लाख रुपये के जेवर चोरी होने की बात कही थी। हालांकि, मकान मालिक के कोरबा लौटने के बाद मिली विस्तृत जानकारी में करीब चार से छह लाख रुपये के सोने के जेवर चोरी होने की बात सामने आई।

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मानिकपुर चौकी पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा क्वार्टर में आने-जाने वाले लोगों और झाड़ू-पोंछा करने वाली महिला के बेटे से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें