फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी पर 10 हजार का इनाम: पति तस्वीर लिए दो बच्चों के साथ सड़क पर भटक रहा; चार माह से है लापता

Sat, 20 May 2023 03:59 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

हाथों में पत्नी की तस्वीर लिए बच्चों के साथ दर-दर भटक रहे श्रीकांत तिवारी कलेक्टर के पास पहुंचा भी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे और उन्हें बताया। पति श्रीकांत ने बताया कि उसकी पत्नी तो चली गई है, लेकिन दोनों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। कहा कि, अगर कहीं पता चले तो बताने वाले को वह 10 हजार इनाम देगा।
विज्ञापन
पत्नी के लापता होने के बाद पति उसकी फोटो लिए सड़कों पर तलाश कर रहा है। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक युवक ने अपनी पत्नी पर 10 हजार रुपये का इनाम रखा है। यह रकम पत्नी का पता बताने वाले या उसे ढूंढकर लाने वाले को मिलेगी। महिला करीब चार माह से लापता है। इसके बाद पति उसकी फोटो लिए दो बच्चों के साथ सड़कों पर भटक रहा है। पत्नी की गुमशुगदी की रिपोर्ट भी उसने थाने मे दर्ज कराई है, लेकिन अब तक पता नहीं चल सका है। पति का कहना है कि उसकी पत्नी रहस्यमयी तरीके से अचानक गायब हो गई है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है। 

विज्ञापन

लापता पूनम देवी तिवारी। - फोटो : संवाद
पुलिस भी अभी तक नहीं कर सकी तलाश
दरअसल, संजय नगर के सीतामणी इलाके में रहने वाली पूनम देवी तिवारी 17 जनवरी से लापता है। इसके बाद पति श्रीकांत तिवारी ने गुमशुदगी दर्ज कराई। जब नहीं पता चला तो अब वह खुद ही अपने दो बच्चों को लेककर पूनम देवी को ढूंढने के लिए निकल पड़ा है। श्रीकांत तिवारी का कहना है कि, उसने पुलिस में शिकायत की, लेकिल वह भी ढूंढने में असफल रही। पत्नी के नहीं होने से दो बच्चों के लालन पालन में उसे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

पत्नी के लापता होने से बच्चों के साथ उसे तलाश करने निकला है पति। - फोटो : संवाद
कलेक्टर से मिलकर भी की शिकायत
हाथों में पत्नी की तस्वीर लिए बच्चों के साथ दर-दर भटक रहे श्रीकांत तिवारी कलेक्टर के पास पहुंचा भी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे और उन्हें बताया। पति श्रीकांत ने बताया कि उसकी पत्नी तो चली गई है, लेकिन दोनों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। कहा कि, अगर कहीं पता चले तो बताने वाले को वह 10 हजार इनाम देगा। मीडिया के माध्यम से श्रीकांत ने लोगों से उसकी पत्नी की तलाश कराने की अपील की है। वहीं कोतवाली प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि लापता महिला की तलाश की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें