फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा: चरित्र शंका को लेकर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, कुल्हाड़ी से किया ताबड़तोड़ हमला, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 01 Oct 2025 01:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां पति चैतराम धनवार ने पत्नी बंधन बाई धनवार पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां पति चैतराम धनवार ने पत्नी बंधन बाई धनवार पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह के चलते यह घटना घटी। पारिवारिक कलह के चलते पति ने पत्नी पर हमला किया है पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी पर हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी चैतराम धनवार की उम्र 45 साल लगभग है वही मृतिका बंधन बाई  की उम्र 43 साल है।आरोपी चैतराम धनवार पाली सपोलवा निवासी है बरपाली गांव में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। चार बच्चे है जहा उसकी बड़ी बेटी का शादी भी अपने ससुराल बरपाली में किया है। अपनी बेटी दमाद के घर पर आरोपी और उसकी पत्नी अलग रहते है और खाना पीना अलग बना कर खाते पीते थे।

बुधवार की सुबह मृतिका खाना खा रही थी इस दौरान आरोपी पति चैतराम आया और विवाद करने लगा जहा विवाद बढ़ गया और कुल्हाड़ी से हमला करने लगा।मृतिका ने हमला के दौरान चीखपुकार और बचाव बचाव की आवाज लगने लगी जहां मौके पर जाकर देखी तो खून से लतपट मृतिका पड़ी हुई थी। और इसकी सूचना ग्रामीणों को दिए गए जहां कोटवार के माध्यम से कटघोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई शुरू की गई जांच के लिए डॉग स्क्वॉड को फिर मौके पर बुलाया गया। कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें