फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: तेज रफ्तार कार का कहर; दो बाइक, एक डग्गा वाहन और राहगीर को चपेट में लेते हुए पेड़ से टकराई

Sun, 12 Feb 2023 12:19 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में एक कार ने दो बाइक सवार, एक डग्गा वाहन और एक राहगीर को चपेट लेकर पेड़ टक्कर मार दी। हादसे के कार चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके कर तीन घायलों को अस्पताल के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
पेड़ से टकराई कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत बुधवारी बाइपास रोड पर एक कार की कहर देखने को मिली। कार ने पहले दो बाइक सवार को चपेट में लिया फिर एक डग्गा वाहन को ठोकर मारते हुए एक राहगीर को चपेट में ले लिया।

विज्ञापन


घायलों को अस्पताल किया रवाना
हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया। इसकी सूचना मानिकपुर चौकी पुलिस को और 112 की टीम को दी गई. जहां मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए तीन घायलों को अस्पताल के लिए रवाना किया गया।

पेड़ से टकराई कार
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि गुरु घासीदास चौक के पास से विपरित दिशा से कार अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार में आ रही थी और अन्य लोगों ने उसकी रफ्तार देख आवाज लगाई। उसका पीछा भी किया, लेकिन कुछ ही समय बाद दो बाइक सवार और डग्गा वाहन को चपेट में लेने के बाद राहगीर को मारते हुए सड़क किनारे पेड़ में जा टकराई
विज्ञापन


बाइक सवार को आईं चोटें
घायल बाइक सवार रामकुमार ने बताया कि वाहन की रफ्तार देख उसे लगा कि अब वह नहीं बचने वाला, लेकिन भगवान की कृपा से वह बच गया और उसे मामूली चोटें आई हैं, बाकी अन्य बाइक सवार को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस अधिकारी का कहना है
मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रहलाद राठौर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी । आप घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए वाहन को जब्त कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई  जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें