फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba News: कोरबा में तेज बारिश-आंधी और तूफान, बैनर-पोस्टर उड़े, तीन दिन से लोग परेशान

Mon, 06 Apr 2026 03:59 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले में पिछले तीन दिनों से कभी तेज धूप तो कभी अचानक झमाझम बारिश, आंधी और तूफान का सिलसिला जारी है। वहीं दोपहर में धूप निकलने के बाद फिर बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन
कोरबा का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी तेज धूप तो कभी काली घटा के साथ अचानक तेज बारिश, आंधी तूफान और आकाशीय बिजली का प्रकोप देखने को मिल रहा है। इससे जनजीवन खासा प्रभावित हुआ है और लोगों को उसम भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


शनिवार को कोरबा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई और आंधी तूफान आया। रविवार सुबह हल्की बूंदाबांदी से तापमान में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन दोपहर में तेज धूप से उसम बढ़ गई। शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। सोमवार सुबह लगभग 5:00 बजे अचानक झमाझम बारिश हुई, जिससे सड़कों पर पानी भर गया। 

दोपहर होते ही धूप निकली और फिर अचानक बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान में बदलाव आया। अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे और धूप-बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। हल्की बारिश के बावजूद उसम से राहत मिलने के आसार कम हैं, न्यूनतम तापमान 20 डिग्री पर बना हुआ है।
विज्ञापन


रुक-रुक कर हो रही बारिश, आंधी तूफान और आकाशीय बिजली के कारण शहर के चौक-चौराहों पर लगे बैनर-पोस्टर फटकर उड़ गए हैं। कई शादी कार्यक्रम भी काफी प्रभावित हुए हैं। मानिकपुर एसईसीएल जीआरसी और सीआरसी क्लब में शादी के पंडाल और सजावट आंधी तूफान के चलते उड़ गए। इससे पार्टी कार्यक्रम बाधित हुए और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

आंधी तूफान, बारिश और आकाशीय बिजली के चलते शहर के कई क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह प्रभावित रहा। बिजली बार-बार आती-जाती रही, जिससे लोगों को असुविधा हुई। उसम भरे इस मौसम से लोगों को खासा असहज महसूस हो रहा है। खासकर दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। आने वाले दिनों में भी इसी तरह का मिला-जुला मौसम बना रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें