फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: छत्तीसगढ़ में टूटी हैवानियत की हद, युवक को सड़क पर नग्न हालत में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Mon, 06 Apr 2026 03:48 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में युवक ने शराब पीने के लिए अपने दोस्त की बाइक बेच दी। इसके बाद नाराज दोस्त ने युवक को निर्वस्त्र करके सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर बुरी तरह पीटा। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
युवक की बेरहमी से पिटाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दर्री थाना क्षेत्र के एनटीपीसी कावेरी विहार कॉलोनी में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना लगभग 30 मार्च 2026 के आसपास की बताई जा रही है।

विज्ञापन


पीड़ित युवक का नाम अमरदास है, जो कावेरी विहार सर्वेंट क्वार्टर में रहता है। उसकी पत्नी अधिकारियों के घरों में साफ-सफाई का काम करती है। बताया जा रहा है कि अमरदास शराब पीने का आदी है और घटना के समय वह नशे में था। उसने अपने एक परिचित की बाइक ली और शराब पीने चला गया। 

वह वापस तो लौटा, लेकिन बाइक लेकर नहीं आया। इसके बाद बाइक के मालिक ने अमरदास की जमकर पिटाई कर दी। उसे इतना पीटा गया कि उसके कपड़े तक निकाल दिए गए। सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर उसे नग्न हालत में पीटा गया। राहगीरों की नजर पड़ने पर युवक को रोका गया। लोगों ने घटनाक्रम की जानकारी ली, तब पता चला कि उसने गाड़ी बेच दी थी।
विज्ञापन


इस घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। युवक खून से लथपथ इधर-उधर भागने लगा। लोगों ने उसे कॉलोनी से कहीं और जाने के लिए कहा। कई लोग कॉलोनी में आना-जाना कर रहे थे, जिसमें युवतियां और महिलाएं भी शामिल थीं। लोगों ने तत्काल पुलिस हेल्पलाइन 112 को सूचना दी।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। दर्री थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें