फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Robbery: दादी-पोती को बंधक बना 18 लाख की डकैती, चाकू-कट्टा लेकर घुसे बदमाशों ने टेप से बांधे हाथ

Sun, 25 Jun 2023 12:37 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय ने बताया कि साइबर सेल की विशेष टीम और सिविल लाइन थाना पुलिस मिलकर संयुक्त रूप से जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। आसपास के लोगों से भी पूछताछ हो रही है। 
विज्ञापन
डकैती के बाद दादी को लेकर थाने पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में शनिवार देर शाम नकाबपोश बदमाशों ने दादी-पोती को बंधक बनाकर 18 लाख रुपये से ज्यादा की डकैती डाल दी। बदमाश घर में घुस आए और चाकू व कट्टा दिखाकर दादी-पोती के हाथ टेप से बांध दिए। साथ ही शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अलमारी में रखे गहने और रुपये लेकर भाग निकले। बताया जा रहा है कि वारदात में पांच बदमाश शामिल थे। चार घर में घुसे और एक निगरानी के लिए बाहर खड़ा हुआ था। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


चाकू की नोक पर नातिन से खुलवाई अलमारी
जानकारी के मुताबिक, एमपी नगर निवासी राजकुमार निर्मलकर अपनी पत्नी, 16 साल की बेटी और मां के साथ रहते हैं। वह शनिवार को पत्नी के साथ दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। घर में उनकी बेटी और मां थी। राजकुमारी की मां ने पुलिस को बताया कि रात करीब 8 बजे चार नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए। उनके हाथ में चाकू और कट्टा था। बदमाशों ने उनके हाथ टेप से बांध दिए। फिर नातिन को एक बदमाश चाकू की नोक पर अंदर लेकर गया और अलमारी खोलने के लिए कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


दादी-पोती ने एक-दूसरे के टेप खोले और पुलिस को सूचना दी
बदमाशों ने उनकी नातिन से ही अलमारी में रखे गहने और रुपये निकलवाए और इसके बाद भाग निकले। उनके भागने के बाद किसी तरह दादी और पोती ने एक-दूसरे के टेप खोले और फिर शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। थोड़ी देर में पहुंची पुलिस दोनों को लेकर थाने आ गई। पुलिस ने उनके बेटे राजकुमार को भी डकैती की सूचना दी। इसके बाद रात में वह भी कोरबा पहुंच गए। पूछताछ के दौरान पता चला कि 24 तोला सोना और पांच लाख कैश बदमाश ले गए हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें