फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: बाइक सवार के ऊपर टूटकर गिरा 11 केवी विद्युत तार, जलकर हुई मौत; लोगों में भारी आक्रोश

Sun, 25 Jun 2023 11:01 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत सेंद्रीपाली गांव में दर्दनाक घटना सामने आई। जहां फूल तोड़ने गए बाइक सवार के ऊपर 11 केवी विद्युत तार गिर गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत सेंद्रीपाली गांव में दर्दनाक घटना सामने आई। जहां फूल तोड़ने गए बाइक सवार के ऊपर 11 केवी विद्युत तार गिर गया। जिससे वह बाइक समेत जिंदा जल गया। घटना की सूचना के बाद ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना करतला थाना पुलिस विद्युत विभाग को दी गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक 40 वर्षीय ताराचंद अग्रवाल सेंद्रीपाली निवासी है, वह दुकान का संचालन करता है। वह रोजाना की तरह सुबह में फूल तोड़ने गांव के पास नर्सरी में आया हुआ था। इस दौरान 11 केवी तार टूट कर उसके ऊपर गिर गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें