फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा: रामनगर बस्ती में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से हड़कंप, रसोई में खाना बनाते समय हुआ हादसा; बाल-बाल बचे मां-बेटा

Sun, 05 Jul 2026 08:28 AM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
विज्ञापन
korba
विज्ञापन
शनिवार की देर रात मानिकपुर चौकी क्षेत्र के रामनगर बस्ती में गैस सिलेंडर फटने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। हादसा उस समय हुआ जब घर में मकान मालिक गजानंद साहू की पत्नी और दो बच्चे मौजूद थे। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गजानंद साहू के घर पर रसोई में खाना बनाते समय रखे गैस सिलेंडर के पाइप में लीकेज होने के कारण अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही सिलेंडर में जोरदार ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट इतना तेज था कि घर की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं और छत के परखच्चे उड़ गए। ब्लास्ट के बाद घर में रखे फ्रिज और दूसरे गैस सिलेंडर ने भी आग पकड़ ली। कुछ ही सेकंड में फ्रिज भी ब्लास्ट हो गया। घर के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया।

धमाके की आवाज सुनकर आसपास की बस्ती के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। घर में महिला और दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने बाल्टी, पाइप और पानी से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। लोगों की सूझबूझ से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर घटनाक्रम की जानकारी ली और आगे की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि मकान मालिक गजानंद साहू के घर पर आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची थी। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में गैस पाइप लीकेज से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन घर को काफी नुकसान पहुंचा है।

ब्लास्ट के बाद पूरे रामनगर बस्ती में दहशत का माहौल है। लोग सहमे हुए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे गैस सिलेंडर और पाइप की नियमित जांच कराएं। लीकेज होने पर तुरंत गैस सप्लायर या फायर विभाग को सूचना दें। थोड़ी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। समय रहते आग पर काबू पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया।

korba

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें