हॉस्पिटल प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा
- फोटो : अमर उजाला
कोरबा के बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद में एसईसीएल हॉस्पिटल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोला गया है। नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास के नेतृत्व में पार्षदों ने नारेबाजी करते हुए प्रबंधन को जमकर लताड़ लगाई और बेशर्म फूल का गुलदस्ता भेंट किया। प्राइवेट मरीजों को एम्बुलेंस की सुविधा प्रदान करने की मांग की गई है। मरीजों को उचित इलाज प्रदान करने की मांग की गई है। दवाई खरीद में कमीशनखोरी बंद करने की मांग की गई है। कचरा गाड़ी में शव ढोने के मामले में कार्रवाई करने की मांग की गई है।
नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास ने एसईसीएल की लापरवाही की निंदा की और कहा कि यह विडंबना है कि एसईसीएल में कार्य करते हुए एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और आखिरी समय में कचरे की गाड़ी में मृत शरीर को ले जाना पड़ा। मधुसूदन ने बताया कि यहां आसपास लोग भी रहते हैं स्थानीय लोगों का secl अस्पताल में इलाज के लिए सुविधा नहीं की जाती जिसके चलते इमरजेंसी में उन्हें निजी अस्पताल या कोरबा की तरफ जाना पड़ता है कई बार इमरजेंसी में लोगों की मौत तक हो जाती है ऐसे में प्रबंधन को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। सीएमएचओ एसईसीएल बांकीमोंगरा को पत्र सौंपा गया है और उचित कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं मौजूद एसईसीएल के अधिकारी ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को आश्वासन दिया है कि उच्च अधिकारियों से बातचीत कर उन्हें आने वाले समय में और भी सुविधा प्रदान की जाएगी। यदि मांगें पूरी नहीं होती हैं तो उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।