फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: देवपहरी वॉटरफॉल में अचानक जलस्तर बढ़ने से फंसे चार पर्यटक, एसडीआरएफ की टीम ने किया रेस्क्यू

Sun, 16 Jul 2023 09:16 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले के देव्पहरी पिकनिक स्पॉट में जांजगीर-चांपा जिले के चार पर्यटक अचानक जल स्तर के बढ़ जाने के कारण बाढ़ में फंस गए।
विज्ञापन
देवपहरी वॉटरफॉल में फंसे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के देव्पहरी पिकनिक स्पॉट में जांजगीर-चांपा जिले के चार पर्यटक अचानक जल स्तर के बढ़ जाने के कारण बाढ़ में फंस गए। जिन्हें कोरबा प्रशासन के द्वारा भेजी गई रेस्क्यू टीम ने ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जांजगीर चांपा जिले से दो युवक और दो युवतियां देवपहरी वाटर फॉल आए थे। वे सभी वाटरफॉल में पानी होने के बावजूद बीच में चले गए। इसी बीच बारिश होने से देवपहारी वाटरफॉल का जल स्तर बढ़ गया। जिससे सभी वहां फंस गए। जैसे ही उक्त घटना की जानकारी थाना प्रभारी लेमरू कृष्णा साहू को हुई तो उन्होंने इसकी जानकारी प्रशासन को दी। जिस पर तुरंत उस स्थान पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा है कि पानी का बहाव तेज था। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें