फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की तबीयत खराब है मैं लेने आया हूं: नानी के घर आई युवती को ले जाकर किया दुष्कर्म, दो महीने तक रखा साथ

Sat, 15 Jul 2023 05:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जशपुर की रहने वाली एक लड़की करतला थाना क्षेत्र के रामपुर में मामी के डिलीवरी का समय नजदीक आने से मदद करने के लिए आई हुई थी और करीब 1 माह से रुकी हुई थी। पीड़िता घर से कुछ सामान लेने के लिए दुकान जा रही थी तभी इसकी पहचान का लड़का आरोपी शिव मिंज पिता बंधन मिंज उम्र 28 वर्ष निवासी बालाझर  ने इसका रास्ता रोकते हुए पीड़िता को झूठ के झांसे में लेते हुए बोला की तुम्हारी मां का तबीयत बहुत ज्यादा खराब है और तुमको लेने के लिए आया हूं। 

विज्ञापन

इस तरह से धोखे से उसने लड़की को अपने झांसे में लेकर अपने साथ बिठाकर मोटरसाइकिल से नोंदरहा थाना करतला के जंगल ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। प्यार और शादी के झूठे वादे करके उसे अपने साथ अंबिकापुर लेकर चला गया और करीबन दो माह तक अपने साथ रखकर दुष्कर्म करता रहा। 

 

पीड़ित लड़की जब किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकली तो वापस अपने माता- पिता के पास आकर आपबीती बताई और माता-पिता को साथ लेकर थाना करतला आकर घटना की जानकारी दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें