फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba News: धमकाकर कार में बैठाया, नेशनल हाईवे पर लूटे 9500 रुपये, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

Wed, 29 Apr 2026 07:09 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रेलर चालक से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चालक को धमकाकर नकदी और ऑनलाइन हस्तांतरण मिलाकर कुल 9500 रुपये लूटे थे।
विज्ञापन
दो आरोपियों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना बांगो पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रेलर चालक से लूट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चालक को धमकाकर नकदी और ऑनलाइन माध्यम से कुल 9500 रुपये लूटे थे। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया।
विज्ञापन


प्रार्थी सलमान अंसारी 26 अप्रैल की रात करीब 2 बजे अंबिकापुर से कोयला लेकर रायपुर जा रहे थे। हसदेव नदी के पास ट्रेलर का प्रेशर कम होने पर उन्होंने वाहन सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसी दौरान सफेद रंग की बिना नंबर की बोलेरो में सवार दो युवक वहां पहुंचे। आरोपियों ने चालक से वाहन के कागजात मांगे, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसे जबरन बोलेरो में बैठाकर 7000 रुपये नकद और पर्स से 800 रुपये लूट लिए।

उन्होंने क्यूआर कोड के जरिए 1200 और 500 रुपये भी ट्रांसफर करा लिए। कुल 9500 रुपये लूटकर आरोपी फरार हो गए थे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बांगो में अपराध दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने रौनक सिंह (20 वर्ष) और कुनाल रजक (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी तिफरा विद्युतनगर, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर के निवासी हैं। आरोपियों के पास से बोलेरो वाहन और लूटी गई रकम में से 800 रुपये बरामद हुए हैं। दोनों को 28 अप्रैल को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत हुई। सउनि नरेंद्र डिसेना, आरक्षक जयप्रकाश यादव और रामगोपाल साहू का विशेष योगदान रहा। पुलिस ने नागरिकों से संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें