फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल-ढाबों में सजग कोरबा अभियान: एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई, लिखित नोटिस; एक ढाबा पहले ही हो चुका सील

Tue, 28 Apr 2026 05:44 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले में अवैध शराब बिक्री और शराबखोरी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान  कटघोरा अनुविभाग के होटल, लॉज और ढाबों पर चला। कटघोरा, पाली और पासान थाना क्षेत्रों में की गई सघन जांच के दौरान कहीं भी अवैध शराब नहीं मिली।
विज्ञापन
विशेष चेकिंग अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने मंगलवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान कटघोरा अनुविभाग के होटल, लॉज और ढाबों में चलाया गया। सजग कोरबा – सतर्क कोरबा अभियान के तहत सघन जांच की गई।

विज्ञापन


कटघोरा, पाली और पासान थाना क्षेत्रों में जांच हुई। इस दौरान कहीं भी अवैध शराब बिक्री या पिलाने की गतिविधि नहीं मिली। पुलिस ने संचालकों को नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर यह अभियान चला। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और नीतीश ठाकुर ने मार्गदर्शन दिया। एसडीओपी विजय सिंह राजपूत भी इसमें शामिल थे। थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के नेतृत्व में एक टीम ने जांच की। एसआई राजेंद्र प्रताप सिंह और प्रधान आरक्षक नीलेंद्र सिंह इस टीम का हिस्सा थे।

टीम ने कटघोरा-अंबिकापुर सड़क स्थित पंजाबी ढाबा की जांच की। बिलासपुर सड़क के गगन होटल व काके ढाबा समेत कई प्रतिष्ठान भी देखे गए। पासान थाना क्षेत्र में सरप्राइज चेकिंग की गई। संचालकों को अवैध गतिविधियों से दूर रहने, शराब न पिलाने और न बेचने की सख्त हिदायत दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने लिखित नोटिस भी जारी किए। बिना वैध पहचान पत्र के किसी को ठहराने की अनुमति नहीं देने को कहा गया। संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का निर्देश दिया गया। कुछ दिन पहले कटघोरा पुलिस ने कंचन ढाबा में अंग्रेजी शराब जब्त की थी और शराबखोरी कराने पर उसे सील कर दिया था। कोरबा पुलिस ने बताया कि कटघोरा उप संभाग में जांच जारी रहेगी तथा नियम उल्लंघन पर सख्त वैधानिक कार्रवाई होगी। पुलिस ने आम जनता और व्यवसायियों से नियमों का पालन करने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें