फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा: वनकर्मियों के साथ मारपीट करने के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, कुछ दिन पहले टीम पर हुआ था हमला

Fri, 28 Nov 2025 08:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

करतला परिक्षेत्र के रामपुर  अंतर्गत ग्राम जोगीपाली (नवाडीह) में वनकर्मियों के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करतला परिक्षेत्र के रामपुर  अंतर्गत ग्राम जोगीपाली (नवाडीह) में वनकर्मियों के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 26 नवंबर को एडिशनल एसपी कोरबा के नेतृत्व में सात टीआई, नौ एसआई/एएसआई और लगभग 70 सदस्यीय पुलिस एवं वन अमले ने संयुक्त रूप से दबिश देकर इन आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मनाराम, संजय, पंडेवालाल, प्रमोद और अंकुश पटेल शामिल हैं। बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन


यह घटना 14 नवंबर की रात करतला वन परिक्षेत्र के ग्राम जोगीपाली में हुई थी। सहायक वन परिक्षेत्राधिकारी चमरू सिंह कंवर और बीट गार्ड गजाधर सिंह राठिया 38 हाथियों के झुंड की निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें कक्ष क्रमांक OA 1464 मुड़धोवा पतरा जंगल में साल की लकड़ी की तस्करी की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही वे मौके पर पहुंचे, जहां जोगीपाली निवासी अंकुश पटेल और मना राम पटेल ट्रैक्टर में साल के लट्ठों को ले जाते मिले। इनके साथ मौजूद लगभग एक दर्जन लोगों ने वनकर्मियों पर हमला कर दिया। आरोप है कि भीड़ ने उन्हें बुरी तरह पीटा, मोबाइल छीन लिया और जबरन गांव ले जाकर लाठी-डंडों से हमला किया। इतना ही नहीं, कुल्हाड़ी से उनकी हत्या का प्रयास भी किया गया। किसी तरह जान बचाकर वनकर्मी वहां से भागे और करतला थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने एक दर्जन से अधिक तस्करों के खिलाफ एफआईआर तो दर्ज कर ली, लेकिन गिरफ्तारी में देरी को लेकर वनकर्मियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा था।  

संगठन आया आगे
घटना के बाद वनकर्मी एकजुट हो गए और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी व कार्रवाई की मांग की। छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष प्रीतम पुराइन और जिलाध्यक्ष कमलेश कुम्हार की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। इसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी के नाम डीएसपी मुख्यालय को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सघन अभियान चलाया और पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

ASP ने बताया कि 14 नवंबर को करतला क्षेत्र के गुड्डे पतरा जंगल में वनकर्मियों के साथ मारपीट पर गाली गलौज की गई थी। जिसमें करतला थाना को आवेदन प्राप्त हुआ था जिसमें FIR दर्ज किया गया था। जिसमें कुल 5 को गिरफ्तार किया गया और उनके खिलाफ प्रबंधित कार्रवाई की गई है। फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपी मनाराम, संजय, पंडेवालाल, प्रमोद, अंकुश पटेल गिरफ्तारी हुई है अन्य कि तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें