फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा: वायरल वीडियो का सच आया सामने, महिला ने सरेआम उतारे थे कपड़े, मानसिक रूप से थी परेशान

Fri, 28 Nov 2025 08:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा शहर के मध्य टीपी नगर मुख्य मार्ग पर एक महिला ऑटो से उतरते ही अपने कपड़े उतार कर पैदल चलने लगी और लोगों को गंदी-गंदी गालियां देने लगी।
विज्ञापन
महिला को मिला खोया सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा शहर के मध्य टीपी नगर मुख्य मार्ग पर एक महिला ऑटो से उतरते ही अपने कपड़े उतार कर पैदल चलने लगी और लोगों को गंदी-गंदी गालियां देने लगी इसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है जहां ऑटो चालक पर महिला के द्वारा तमाम आरोप लगाए जाने की बात सामने आ रही थी। इस घटना के बाद सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने लगा और मामला जिला ऑटो संघ जा पहुंचा जहां जिला ऑटो सॉन्ग ने मामले को संज्ञान में लेते हुए ऑटो चालक की खोजबीन शुरू की इस दौरान जानकारी मिली कि एक ऑटो बैक छूटा हुआ है और जब बैक खोल कर देखा तो उसमें सोने के लॉकेट और चांदी के जेवरात थे इसकी जानकारी ऑटो चालक को भी नहीं थी खबर मिलने के बाद उसने तत्काल सामान को टीपी नगर स्थित जिला ऑटो संघ कार्यालय में जाकर जमा किया।

विज्ञापन


जब सामान मिलने के बाद उसे महिला की खोजबीन की जा रही थी लेकिन पता नहीं चल पा रहा था काफी मशक्कत के बाद महिला खुद अपना सामान ढूंढते हुए जिला ऑटो संघ कार्यालय पहुंची इसके बाद उसे महिला की पहचान कार्यवाही करते हुए ऑटो में छूट सोने चांदी के जेवरात और अन्य सामानों को जिला ऑटो संघ के पदाधिकारी के द्वारा उसके सुपुर्द किया गया। महिला ने बताया कि कल वह ऑटो में सवारी कर रही थी इसके बाद टीपी नगर में उतारने के बाद वह अपने बच्चों को लेकर आगे बढ़ गई इस दौरान ऑटो चालक आगे अपने रास्ते पर चले गया कुछ देर बाद महिला को पता चला कि उसका बैग उसके पास नहीं है और वह परेशान हो गई और उसने अपना मानसिक संतुलन को बैठा और इस तरह की घटना को अंजाम दी।

जिला ऑटो संघ के अध्यक्ष आजम खान ने बताया कि मामला मीडिया में सामने आने के बाद उन्होंने जिला ऑटो संघ के ग्रुप में मामले को संज्ञान में लेते हुए उन्हें बताया गया तब एक ऑटो चालक के द्वारा अपने वाहन की जांच की गई और उसे समान को कार्यालय मिलकर जमा किया गया। पूछताछ में बातें सामने आई है कि ऑटो चालक के द्वारा किसी तरह का कोई अभद्र व्यवहार नहीं किया गया है महिला परेशान थी जिसके चलते उसने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है जिला ऑटो संघ के द्वारा महिला के सोने चांदी के जेवरात समेत अन्य सामान सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें