कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत दीपका चौक में दिनदहाड़े जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। किन्नरों और पिता पुत्र के बीच हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। इस पूरी मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, किन्नर समाज के लोग दीपका क्षेत्र में घूम-घूम कर ढोलक बजाते हुए दुकानों और घरों में जाकर लोगों को आशीर्वाद दे रहे थे और बधाई मांग रहे थे। इसी दौरान वे दीपका चौक स्थित संजय पान पैलेस की दुकान पर पहुंचे। दुकान पर किसी बात को लेकर किन्नरों और वहां मौजूद दो युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष हाथापाई पर उतर आए। बीच सड़क पर जमकर लात-घूंसे चलने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लगभग 10 मिनट तक मारपीट का मंजर चलता रहा। इस दौरान दुकान के सामने लगे टीन शेड और लकड़ी के अस्थायी ढांचे भी गिर गए।
घायल को चाकू और डंडे से हमला किया गया चाकू से चोट लगने की बात सामने आ रही है के जे सिह कम्पनी में घायल पंकज सिह काम करता है विवाद की बात सुनकर पहुचे बेटा प्रतीक सिह को भी पीटा गया।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक पक्ष में किन्नर और उनके साथी हैं, जबकि दूसरे पक्ष में दुकानदार और उनके सहयोगी हैं। मारपीट के दौरान एक युवक हथियार निकाल कर हमला करते हुए भी नजर आ रहा है, जिससे वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई और लोग बाल-बाल बच गए।
घटना के समय मुख्य बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास की दुकानों के शटर गिर गए और राहगीर तमाशबीन बनकर वीडियो बनाते रहे। लोगों ने पूरे घटनाक्रम को मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
इस पूरे मामले पर दीपका थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने बताया कि अभी तक दोनों पक्षों में से कोई भी थाने में शिकायत करने नहीं पहुंचा है। दोनों पक्षों को समझाइश दी गई है। शिकायत प्राप्त होने पर जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
दिनदहाड़े व्यस्ततम चौक पर हुई इस वारदात के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। वही सोशल मीडिया में वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
कमेंट को लेकर किन्नरों और पिता पुत्र के बीच जमकर मारपीट
कमेंट को लेकर किन्नरों और पिता पुत्र के बीच जमकर मारपीट