फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba Fire: रिसदी बस्ती स्थित ट्रांसफॉर्मर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लोगों का हंगामा, पार्षद बोले- बंद करो इसे

Sun, 26 Feb 2023 07:55 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा के रिसदी आवासीय इलाके में  ट्रांसफॉर्मर फैक्ट्री में आग लग गई। जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आग पर नियंत्रण पाया। वहीं, क्षेत्रीय लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया और फैक्ट्री को क्षेत्र से बंद करने की मांग की।
विज्ञापन
कोरबा के रिसदी आवासीय इलाके में  एक ट्रांसफॉर्मर फैक्ट्री में आग लग गई। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के रिसदी आवासीय इलाके में  नियम विरुद्ध संचालित हो रही एक ट्रांसफॉर्मर फैक्ट्री में आगजनी की घटना हुई। जिसने आसपास के लोगों को सक्ते में डाल दिया। यहां लगी आग को देख आनन-फानन में दमकल को सूचना दी गई। कुछ देर में यहां पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर नियंत्रण कर  लिया। अब लोग मांग कर रहे है इस इलाके से फैक्ट्री को बंद किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


पिछले दिनों खरमोरा औद्योगिक क्षेत्र में जिला उद्योग केंद्र के द्वारा उपलब्ध कराए गए भूखंड पर संचालित हो रही एटूजेड ट्रांसफॉर्मर फैक्ट्री में ओवरहीटिंग के कारण आगजनी हो गई थी। इस घटना में एक कर्मचारी किसी तरह बच गया था जबकि हादसे में फैक्ट्री संचालक को लाखों की चपत लगी थी। इस हादसे को लोग भूले भी नही थे कि रिसदी बस्ती में फिर आगजनी हो गई। 

यहां बीच बस्ती में  संचालित ट्रांसफॉर्मर फैक्ट्री में लगी आग ने लोगों को भयभीत कर दिया। इस बीच मिली सूचना पर इलाके के पार्षद के द्वारा अग्निशमन विभाग को अवगत कराया गया। विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर आग बुझाने का काम शुरू किया। पार्षद ने सवाल उठाया कि आवासीय क्षेत्र में इस तरह का खतरनाक काम आखिर कैसे हो रहा है।  
विज्ञापन


पार्षद अजय गोंड़ ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह खुद मौके पर पहुंचा उसके बाद बस्ती वासियों की मदद से आग पर काबू पाने प्रयास किया गया इस फैक्ट्री को हटाने इससे पहले भी कलेक्टर को आवेदन दिया जा चुका है, क्योंकि बस्ती के बीच में इस तरह का फैक्ट्री का संचालन काफी खतरा हो सकता है लेकिन अब तक इसे नहीं हटाया गया। जिसके चलते आज आगजनी हुई और और बड़ा हादसा होने से टल गया।

नजदीकी इलाके में आग लगने की जानकारी मिलने पर चन्द्रलोक सिंह, पत्थरिपारा वार्ड के पार्षद भी यहां पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पार्षद ने बताया कि जल्द ही इस यूनिट को यहां से हटाने के साथ औद्योगिक क्षेत्र में शिफ्ट किया जाना चाहिए।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें