फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: बेटे को बस स्टैंड लेने जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, हादसे के बाद परिजनों का बुरा हाल

Fri, 06 Jun 2025 07:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले के कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम सुतर्रा गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पाली थाना क्षेत्र का रहने वाला एक बाइक सवार पिता अपने बेटे को लेने कटघोरा जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बेटे को लेने जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम सुतर्रा गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पाली थाना क्षेत्र का रहने वाला एक बाइक सवार पिता अपने बेटे को लेने कटघोरा जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। बेटे को जब फोन पर इस घटना की जानकारी मिली, तो वह बेहोश हो गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक 49 वर्षीय पाली बरहामुड़ा मनमोहन सिंह है जो अपने बेटे को बस बस स्टैंड लेने बाइक से जा रहा था इस दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार भारी वाहन अपनी चपेट में ले लिया जहा उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गया और इसकी सूचना कटघोरा थाना पुलिस को दी गई।जहा आगे की कार्यवाही की गई।

कटघोरा थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी जहां मौके पर पहुंचे बताया कि मृतक का बेटा कहीं बाहर गया हुआ था जिसे लेने के लिए बाइक से वह कटघोरा बस स्टैंड जा रहा था और यह हादसा कब कैसे और किन परिस्थिति में हुआ इसकी जानकारी नहीं है उन्हें फोन पर हादसे की जानकारी मिली। बताया जा रहा है कि मृतक मनमोहन सिंह खेती किसानी का काम करता था और अपने और अपने परिवार का रोजी मजदूरी का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन


वह इस हादसे के बाद मृतक के बेटा बस स्टैंड में ही इंतजार करता रहा उसके द्वारा फोन करने पर लोगों के द्वारा घटनाक्रम की जानकारी उसे दी गई इसके बाद कुछ समय के लिए सन रह गया और बेहोश हो गया। कटघोरा थाना पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि मृतक के सर पर चोट लगने की वजह से उसकी मौत हुई है शायद अगर हेलमेट पहना हुआ होता तो उसकी जान बच सकती थी। ऐसे हादसे अक्सर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण होते हैं। कोरबा में इससे पहले भी कई ऐसे हादसे हुए हैं जिनमें बाइक सवारों की जान गई है, जैसे कि बालको थाना क्षेत्र में एक बाइक का ब्रेक फेल होने से पिता की मौत हो गई थी और बेटा घायल हो गया था।

तेज रफ्तार से बचें और यातायात नियमों का पालन करें। अपने वाहन की नियमित जांच करवाएं, खासकर ब्रेक की। हेलमेट और अन्य सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें। हादसे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें