फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से परेशान किसान ने की खुदकुशी: खेती के लिए उधार लिया, चुकाने में गिरवी हो गए खेत; कीटनाशक पीकर दी जान

Sun, 05 Feb 2023 06:46 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

घर में सालिकराम अकेला था। जब परिजन लौटे तो सालिकराम अपने कमरे में बेहोशी की हालत में पड़ा था। इस पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह भी पता चला कि उसने कीटनाशक पी लिया था। 
विज्ञापन
कर्ज से परेशान किसान ने दी जान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में रविवार को एक किसान ने कीटनाशक पीकर खुदकुशी कर ली। उसका शव घर में ही जमीन पर पड़ा हुआ मिला है। किसान कर्ज के चलते परेशान था। उसने खेती-किसानी के लिए रुपये उधार लिए थे, लेकिन उन्हें चुका नहीं पाया। उसकी चक्कर में खेत तक गिरवी हो गए। घटना के समय घर में कोई नहीं था। परिजन लौटे तो अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, श्यांग थाना क्षेत्र के गांव निवासी सालिकराम (48) अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता था और खेती-किसानी करता था। उसका परिवार गांव में एक रिश्तेदार के घर छठी के कार्यक्रम में गया था। घर में सालिकराम अकेला था। जब परिजन लौटे तो सालिकराम अपने कमरे में बेहोशी की हालत में पड़ा था। इस पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह भी पता चला कि उसने कीटनाशक पी लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन




सालिकराम के बेटे सीरीज राम ने बताया की पिता ने घर घरेलू कामकाज और खेती किसानी के लिए कर्ज लिया था। इस कर्ज से वह उबर नहीं पा रहे थे। हमेशा परेशान रहते। इसके चलते शराब के आदी भी हो चुके थे। कर्ज के चक्कर में दो खेत 40 हजार और 30 हजार में गिरवी रख दिए थे। उसने बताया कि वह दो भाई और एक बहन है। बहन की शादी की तैयारी चल रही थी। घटना के बाद से सब बुरी तरह टूट चुके हैं। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें