शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
पूरे देश के साथ ही प्रदेश के कोरबा जिले में भी पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर शहादत पाने वाले वीर जवानों को याद किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसपी जितेंद्र शुक्ला सहित पुलिस के आलाधिकारियों पुष्पांजलि कर उन जवानों की शौर्यता को याद किया जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुती दे दी। कार्यक्रम में वीरगति को प्राप्त होने वाले पुलिस जवानों के परिजनों का सम्मान भी किया गया।
21 अक्टूबर का दिन पूरे देश में पुलिस स्मृति दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस वर्ष भी कोरबा के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस जवानों को समर्पित इस दिन को मनाया गया और अमर जवान स्थल पर उनकी शहादत को याद किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के साथ ही अलाधिकारी और जनप्रतिनिधी मौके पर मौजूद रहे। जिन्होंने शहीद पुलिस जवानों को पुष्पांजलि अर्पित की।
एसपी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि बीते वर्षों में करीब 170 पुलिस के जवान शहीद हुए हैं जो पुलिस परिवार के लिए काफी पीड़ा दायक है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पुलिस का कोई भी जवान शहीद न हो ऐसा हमारा प्रयास रहेगा ताकी ऐसा दिन मनाना ही ना पड़े।