फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में दर्दनाक हादसा: यात्री ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, अब तक नहीं हुई पहचान

Thu, 27 Aug 2026 09:04 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में एक दर्दनाक रेल हादसे ने इलाके को झकझोर कर रख दिया। डंपर फाटक मानिकपुर के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय करीब 65 से 70 वर्षीय बुजुर्ग यात्री ट्रेन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में एक दर्दनाक रेल हादसे ने इलाके को झकझोर कर रख दिया। डंपर फाटक मानिकपुर के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय करीब 65 से 70 वर्षीय बुजुर्ग यात्री ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बुजुर्ग रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार यात्री ट्रेन वहां से गुजरी और वे उसकी चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनका शरीर कई हिस्सों में बिखर गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

सूचना मिलने पर मानिकपुर चौकी पुलिस के साथ रेलवे आरपीएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव के हिस्सों को एकत्र कर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मर्ग कायम कर मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग ने कपड़े और माला पहन रखी थी तथा उनके हाथ में घड़ी भी थी। इन्हीं पहचान चिह्नों के आधार पर पुलिस आसपास के इलाकों में जानकारी जुटा रही है। सोशल मीडिया पर मृतक के हुलिये की जानकारी साझा करने के साथ ही आसपास की बस्तियों में मुनादी भी कराई जा रही है।

प्रारंभिक जांच में मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि डंपर फाटक के आसपास पहले भी रेल हादसे हो चुके हैं। लोगों ने रेलवे ट्रैक पार करने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए अंडरब्रिज या अन्य इंतजाम किए जाने की मांग की है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि उनके परिवार का कोई बुजुर्ग लापता है, तो मानिकपुर चौकी या रेलवे पुलिस से संपर्क कर पहचान में सहयोग करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें