फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजी: देवउठनी एकादशी की तैयारी के बीच घर के आंगन में पहुंचा 8 फीट लंबा अजगर; भारी बारिश में किया गया रेस्क्यू

Sat, 21 Nov 2026 11:38 AM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

कोरबा में देवउठनी एकादशी की तैयारियों के बीच एक घर के आंगन में करीब 8 फीट लंबा अजगर पहुंच गया। सूचना पर जितेंद्र सारथी ने भारी बारिश में रेस्क्यू कर अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।

 

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर में देवउठनी एकादशी की पूजा की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान अचानक आंगन में करीब 8 फीट लंबा विशाल अजगर पहुंच गया। इतने बड़े अजगर को देखकर परिवार के लोग घबरा गए और घर में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल इसकी सूचना वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम नोवा नेचर के प्रमुख एवं वन विभाग के सदस्य जितेंद्र सारथी को दी गई।

घटना के समय तेज बारिश हो रही थी। सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंचे। लगातार बारिश को देखते हुए उन्होंने रेनकोट और गमबूट पहनकर सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

अजगर काफी विशाल था। रेस्क्यू के दौरान वह खुद को बचाने के प्रयास में आक्रामक हो रहा था और हमला करने की कोशिश कर रहा था। ऐसी स्थिति में धैर्य, सूझबूझ और अनुभव का परिचय देते हुए जितेंद्र सारथी ने काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़कर थैले में रखा।

विज्ञापन


पढे़ं: इस बार 21 नवंबर को बन रहा सिद्धि योग का संयोग; यहां जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

इस दौरान घर के सदस्य छाता लेकर खड़े रहे और पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन को देखते रहे। परिवार के लोगों को आशंका थी कि यदि समय रहते अजगर को नहीं पकड़ा गया तो वह घर के अंदर भी प्रवेश कर सकता है, जिससे कोई अप्रिय घटना हो सकती है। अजगर को देखने के लिए आसपास के पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए।

लगातार बारिश, फिसलन और अजगर के आक्रामक व्यवहार के बावजूद जितेंद्र सारथी ने सावधानी के साथ रेस्क्यू अभियान पूरा किया। बाद में अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

जितेंद्र सारथी ने आम नागरिकों से अपील की है कि बारिश के मौसम में सांप और अन्य वन्यजीव सुरक्षित एवं सूखे स्थान की तलाश में घरों, आंगन, जूते-चप्पलों और वाहनों में पहुंच सकते हैं। ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं और न ही वन्यजीव को मारने या खुद पकड़ने का प्रयास करें। तत्काल वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें