फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: नशे में धुत युवती का मेडिकल कॉलेज में हंगामा, डॉक्टर से की अभद्रता, सुरक्षाकर्मी का मोबाइल तोड़ा

Mon, 02 Jan 2023 05:57 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विजय मेश्राम ने बताया कि वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि किस तरह डॉक्टर और सुरक्षाकर्मियों से युवती अभद्र व्यवहार कर रही है। इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक से वह मिलकर शिकायत करेंगे। 
विज्ञापन
नशे में धुत युवती ने अभद्र तरीके से की डॉक्टर से बात। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित मेडिकल कॉलेज में रविवार देर रात नशे में धुत युवती ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान ड्यूटी डॉक्टर से अभद्रता की और सुरक्षाकर्मी का मोबाइल तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो उनसे भी विवाद करने लगी। मामले की शिकायत कॉलेज के डीन भी एसपी से करने की बात कह रहे हैं। फिलहाल हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रविवार रात एक युवती कुछ लड़कों के साथ मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची। बताया जा रहा है कि उसे गैस की समस्या थी। पेट दर्द के चलते डॉक्टरों ने उसे वार्ड में भर्ती किया और ड्रिप चढ़ाने लगे। आरोप है कि ड्रिप लगाते ही लड़की भड़क गई। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लड़की पहले बेड पर बैठी रहती है। फिर डॉक्टर के चैंबर में पहुंचती है और वहां चिल्लाते हुए शोर-शराबा करने लगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह सब होते देख अस्पताल में तैनात एक सुरक्षा कर्मचारी मोबाइल से वीडियो बनाने लगता है। यह देखकर युवती और आक्रोशित हो जाती है और कर्मचारी से उसका मोबाइल छीनकर जमीन में पटककर तोड़ देती है। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विजय मेश्राम ने बताया कि रात ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स और डॉक्टर ने  घटनाक्रम की जानकारी दी है। नाइट शिफ्ट में डॉक्टर बी के झलरिया तैनात थे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें