फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: नशे में धुत सिक्योरिटी गार्ड ने की हवाई फायरिंग, शराब दुकान में मची अफरा-तफरी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 28 Oct 2023 03:15 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

मानिकपुर पुलिस चौकी के तहत  रामनगर में आबकारी विभाग का देशी विदेशी शराब दुकान संचालित है, जहां गुरुवार की दोपहर रकम कलेक्ट करने टॉप सिक्योरिटी कंपनी के सुरक्षा कर्मी पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के रामनगर शराब दुकान में रकम कलेक्ट करने पहुंचे नशे में धुत सिक्योरिटी गार्ड ने लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग कर दी। अचानक हुई  फायरिंग से दुकान के आसपास अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने आरोपी टॉप कंपनी के गार्ड को गिरफ्तार किया है। उससे दो नाली बंदूक जब्त करते हुए लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

मानिकपुर पुलिस चौकी के तहत  रामनगर में आबकारी विभाग का देशी विदेशी शराब दुकान संचालित है, जहां गुरुवार की दोपहर रकम कलेक्ट करने टॉप सिक्योरिटी कंपनी के सुरक्षा कर्मी पहुंचे हुए थे। इनमे शामिल एक सुरक्षा कर्मी ने अपने दोनाली बंदूक से हवा में फायरिंग झोंक दी। हवाई फायर से आसपास के क्षेत्र में थोड़ी देर के लिए अफरा- तफरी मच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान जितेंद्र शुक्ला ने कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए।  

 

पुलिस ने आरोपी सुरक्षाकर्मी की पतासाजी शुरू की। इस दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने सलोरा के समीप सिक्योरिटी गार्ड को पकड़ लिया। वह नशे में चूर था। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राकेश सिंह 41 वर्ष बताया। पुलिस ने सुरक्षा कर्मी से दोनाली बंदूक के अलावा राउंड का खाली खोखा बरामद किया है। मामले में आर्म्स एक्ट 27 व 336 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस सिक्योरिटी गार्ड से जप्त बंदूक के लाइसेंस निरस्तीकरण की कारवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें