नशेड़ी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट
- फोटो : अमर उजाला
कोरबा में दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम झाबर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नशे में धुत बेटे ने अपने ही पिता की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 60 वर्षीय परशराम रोहिदास के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पुत्र का नाम शंकर 27 वर्षीय रोहिदास बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी शंकर रोहिदास ने नशे की हालत में अपने पिता पर डंडे और ईंट से हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
पूरा मामला दीपका महाविद्यालय के पीछे टिक्कू ढाबा के सामने यह घटना सामने आई है। सूचना मिलते ही दीपका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने जब पूछताछ शुरू की इस दौरान पता चला कि पिता पुत्र शराब के नशे में गली गलौज और विवाद होता।रहता था।मृतक की पत्नी और एक बेटी है जो 19 साल की लगभग बताई जा रही है अक्सर विवाद के चलते वो घर से कही चले जाते या फिर अपने अपने काम पर दोनो को मना करने पर उन्हें भी गाली देते थे दोनो से परेशान थे।घटना के समय भी आरोपी पी कर आया और विवाद करने लगा फिर दोनों बाहर चले।गए थे।दोनों के बीच विवाद हो रहा था थोड़ी देर बाद अंडर वियर पर ही पड़ा हुआ था नजर पड़ने पर लोग पहुचे तब तक मौत हो चुकी थी।
दीपका थाना प्रेमचंद साहू ने बताया कि ग्राम झाबर सिरकी मोड़ में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली। सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट कोरबा की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि व्यक्ति की मौत ईंट और बांस के डंडे से मारने के कारण हुई है। पुलिस ने आगे की जांच के लिए एफएसएल परीक्षण और पोस्टमॉर्टम कराने के निर्देश दिए हैं ।